तीसरे चरण में 93 सीटों पर 64.40 फ़ीसदी मतदान, उत्तर प्रदेश में पड़े सबसे कम वोट

इमेज स्रोत, ANI
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार को 11 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ.
चुनाव आयोग के मुताबिक़, मंगलवार रात 11.40 बजे तक 93 सीटों पर औसतन 64.40 प्रतिशत मतदान हुआ. मतदान प्रतिशत में अभी बदलाव की उम्मीद है, क्योंकि चुनाव आयोग ने वोटिंग के अंतिम आंकड़े अभी जारी नहीं किए हैं.
असम में सबसे अधिक 81.61 फ़ीसदी और उत्तर प्रदेश में सबसे कम 57.34 फ़ीसदी वोट पड़े. कहां कितने वोट पड़े...
- बिहार- 58.18
- छत्तीसगढ़- 71.06
- दादरा, नागर हवेली और दमन दीव- 69.87
- गोवा- 75.20
- गुजरात- 58.98
- कर्नाटक- 70.41
- मध्य प्रदेश- 66.05
- महाराष्ट्र- 61.44
- पश्चिम बंगाल- 75.79
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
