You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

अखिलेश यादव ने बीजेपी से पूछे ये सवाल, कहा- 'क्रोनोलॉजी' समझिए

पीएम मोदी ने एक चुनावी सभा में कहा था,''शहज़ादे घोषित करें कि चुनाव में ये अंबानी, अदानी से कितना माल उठाया है.

सारांश

  • बसपा प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को नेशनल कॉर्डिनेटर पद से हटा दिया है.
  • इसराइली सेना का कहना है कि उसने ग़ज़ा की तरफ़ वाले ‘रफ़ाह बॉर्डर पर ऑपरेशनल कंट्रोल’ हासिल कर लिया है.
  • इसराइल के पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू को अपने ही मुल्क में एक बार फिर विरोध प्रदर्शनों का सामना करना पड़ रहा है.
  • हरियाणा में बीजेपी सरकार को समर्थन देने वाले तीन निर्दलीय विधायकों ने अपना समर्थन वापस ले लिया है.

लाइव कवरेज

अभिनव गोयल, प्रेरणा

  1. तीसरे चरण में 93 सीटों पर 64.40 फ़ीसदी मतदान, उत्तर प्रदेश में पड़े सबसे कम वोट

    लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार को 11 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ.

    चुनाव आयोग के मुताबिक़, मंगलवार रात 11.40 बजे तक 93 सीटों पर औसतन 64.40 प्रतिशत मतदान हुआ. मतदान प्रतिशत में अभी बदलाव की उम्मीद है, क्योंकि चुनाव आयोग ने वोटिंग के अंतिम आंकड़े अभी जारी नहीं किए हैं.

    असम में सबसे अधिक 81.61 फ़ीसदी और उत्तर प्रदेश में सबसे कम 57.34 फ़ीसदी वोट पड़े. कहां कितने वोट पड़े...

    • बिहार- 58.18
    • छत्तीसगढ़- 71.06
    • दादरा, नागर हवेली और दमन दीव- 69.87
    • गोवा- 75.20
    • गुजरात- 58.98
    • कर्नाटक- 70.41
    • मध्य प्रदेश- 66.05
    • महाराष्ट्र- 61.44
    • पश्चिम बंगाल- 75.79
  2. बीबीसी हिंदी के लाइव पन्ने पर आपका स्वागत है.

    7 मई की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें