You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

तीसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 26 रन से हराया

राजकोट में खेले गए पांच टी20 मैचों की सिरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 26 रन से मात दे दी.

सारांश

लाइव कवरेज

दीपक मंडल, चंदन कुमार जजवाड़े

  1. टिकटॉक को ख़रीद सकती है माइक्रोसॉफ्ट, ट्रंप ने दिए संकेत

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट टिकटॉक का अमेरिकी कारोबार ख़रीद सकती है.

    ट्रंप ने कहा है कि वो टिकटॉक ख़रीदने के लिए लगने वाली बोलियों की होड़ देखना चाहेंगे.

    ट्रंप से पूछा गया कि क्या माइक्रोसॉफ्ट अमेरिका में टिकटॉक को ख़रीदने के लिए बातचीत कर रही है. इस पर उन्होंने कहा,’’ मैं कहूंगा हां.टिकटॉक में काफी दिलचस्पी है.’’

    पिछले सप्ताह ट्रंप ने एक एक्जीक्यूटिव आदेश पर हस्ताक्षर किए थे जिसमें टिकटॉक को 75 दिनों का समय दिया गया है. इसमें कहा गया है कि इस अवधि में उसे अमेरिकी कंपनी के हाथों बिकना होगा. अगर ऐसा नहीं होता तो उस पर बैन लगा जाएगा.

    इससे पहले टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइट कंपनी की ओर से अमेरिकी कारोबार को खरीदने की कोशिश को सुप्रीम कोर्ट ने नकार दिया. इसके बाद यह ब्लैंक हो गया था. हालांकि कुछ देर बाद एक शॉर्ट मैसेज के साथ यह फिर से दिखने लगा था. इसमें ट्रंप को धन्यवाद दिया गया था.

  2. चीन के एआई बॉट डीपसीक ने अमेरिकी टेक कंपनियों में मचाई खलबली

    चीन के एआई बॉट डीपसीक की लॉन्चिंग ने अमेरिकी टेक कंपनियों में खलबली मचा दी है.

    कम लागत में तैयार इस एआई बॉट की लॉन्चिंग के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में कई बड़ी टेक कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई.

    सबसे बड़ा झटका दिग्गज चिप मेकर कंपनी एनविडिया को लगा. कंपनी के शेयरों में गिरावट की वजह से इसे 500 अरब डॉलर से भी ज्यादा का नुक़सान उठाना पड़ा है.

    डीपसीक की लॉन्चिंग से सिर्फ़ अमेरिका ही नहीं बल्कि जापान, दक्षिण कोरिया और ताइवान के शेयर बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गई.

    पिछले सप्ताह लॉन्च हुए डीपसीक अब अमेरिका में चैट जीपीटी को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा डाउनलोड करने वाला फ्री ऐप बन चुका है.

    डीपसीक अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले में काफी कम लागत में बना है.

  3. ट्रंप के ख़िलाफ़ जांच करने वाले 12 अधिकारी बर्खास्त, लगा ये आरोप

    अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने जस्टिस डिपार्टमेंट के 12 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है.

    इन अधिकारियों ने ट्रंप के ख़िलाफ़ जांच की थी. बीबीसी के अमेरिकी पार्टनर सीबीएस के मुताबिक़ जस्टिस डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने कहा कि कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल जेम्स मेक हेनरी ने इन अधिकारियों को बर्खास्त करने का फै़सला किया.

    उन्हें नहीं लगता कि ये अधिकारी पूरी ईमानदारी से राष्ट्रपति ट्रंप के एजेंडे को लागू कर पाएंगे.

    इस बीच ट्रंप की ओर से और तीन एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है.

    ये आदेश ट्रांसजेंडर्स के सेना में भर्ती होने, कोविड वैक्सीन से इनकार करने वाले सैनिकों की दोबारा बहाली और डाइवर्सिटी, इक्विटी और इनक्लूजन प्लान से जुड़े हैं.

  4. पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत के बाद अमेरिका ने जारी किया बयान

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी बातचीत काफी सार्थक रही. सोमवार को दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई.

    व्हाइट हाउस के एक बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं के बीच अमेरिका और भारत के बीच सहयोग मज़बूत करने और बढ़ाने पर बातचीत हुई.

    दोनों के बीच इंडो-पैसिफिक, मध्य-पूर्व और यूरोप के ताजा हालात पर बातचीत हुई. ट्रंप ने इस दौरान भारत की ओर से अमेरिका में बने सुरक्षा उपकरणों की ख़रीद की अहमियत पर ज़ोर दिया. साथ ही परस्पर हितों वाले कारोबारी मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

    इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि ट्रंप से फोन पर उनकी क्या बात हुई.

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘’ अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करके काफ़ी ख़ुशी हुई. उन्हें उनके ऐतिहासिक दूसरे कार्यकाल की बधाई दी. हम परस्पर रूप से लाभकारी और भरोसेमंद साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम अपने लोगों के कल्याण और वैश्विक शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे.’’

    इससे पहले, ट्रंप के शपथ लेने के एक दिन बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की थी . मार्को रुबियो ने कहा था कि अमेरिका भारत के साथ आर्थिक मोर्चे पर काम करने के लिए इच्छुक है.

    शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि भारत अमेरिका से अच्छे और मजबूत रिश्ते कायम करने की कोशिश करेगा.

  5. बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    इस समय बीबीसी हिंदी के पन्ने पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें आप नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.

    ग़ज़ा-इसराइल युद्धविराम: जब विस्थापित फ़लस्तीनी उत्तरी ग़ज़ा में अपने घरों को पहुंचे तो उन्होंने क्या देखा

    ट्रंप और मोहम्मद बिन सलमान की दोस्ती कितना परवान चढ़ेगी और इसराइल का इस पर क्या रुख़ रहेगा?

    नाज़ियों का वो कैंप जहां क़ैदियों को दी जाती थी यातना, मारने से पहले क़ैदियों के बाल काट लिए जाते

    बांग्लादेश में अमेरिका की मदद रोक दिए जाने का मामला क्या है?