ब्रेकिंग न्यूज़, मुंबई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, अभी तक नौ लोगों के घायल होने की ख़बर
मुंबई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की ख़बर सामने आई है. सामाचार एजेंसी पीटीआई ने इस बारे में जानकारी दी है.
इसके अलावा सामाचार एजेंसी एएनआई ने बीएमसी के हवाले से इस घटना के बारे में जानकारी दी है.
पीटीआई के मुताबिक़, मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह ट्रेन में चढ़ने की होड़ में भगदड़ मच गई.
इस भगदड़ में अभी तक नौ लोगों के घायल होने की ख़बर आई है, यह घटना सुबह तक़रीबन 4 बजे बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुई.
समाचार एजेंसी एएनआई ने बीएमसी के हवाले से कहा है, बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर भीड़ के कारण मची भगदड़ में 9 लोग घायल हो गए हैं. घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया है.
भारतीय रेलवे के प्रवक्ता ने बीबीसी से बातचीत में बताया है कि एक ट्रेन गोरखपुर के लिए यार्ड से प्लेटफ़ॉर्म पर लगाई जा रही थी. उसी दौरान कुछ लोग प्लेटफ़ॉर्म पर रुकने से पहले ही उस पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे. उसी समय यह हादसा हुआ.
रेलवे प्रवक्ता के मुताबिक़, इस हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. जबकि कुछ लोग इसमें घायल हुए हैं.