64 साल के पुरुष का सफल लिंग ट्रांसप्लांट

लिंग ट्रांसप्लांट

इमेज स्रोत, AFP

प्रकाशित

अमरीका में पहली बार एक पुरुष के लिंग का सफलतापूर्वक प्रतिरोपण हुआ है.

ट्रांसप्लांट बोस्टन शहर में एक अस्पताल में किया गया है.

लिंग ट्रांसप्लांट करने वाले डॉक्टरों ने इसे सर्जरी के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया है.

लिंग के कैंसर के कारण 64 वर्षीय थॉमस मैनिंग का लिंग तीन साल पहले काटना पड़ा था.

वो दुनिया में तीसरे मर्द हैं जिन पर ये ऑपरेशन किया गया है.

लिंग ट्रांसप्लांट

इमेज स्रोत, AP

थॉमस कुछ महीनों में सामान्य तरीके से पेशाब कर सकेंगे और यौन संबंध भी बना पाएँगे.

मैसेच्यूसेट्स जनरल अस्पताल में इस महीने की शुरुआत में 15 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में मूत्रविज्ञान, प्लास्टिक सर्जरी और मनोरोग विभाग समेत कई विभागों के 50 डॉक्टरों ने हिस्सा लिया है.

अस्पताल की ओर से कहा गया है कि गुप्तांग की चोट हमेशा जानलेवा नहीं होती, लेकिन इससे जुड़े मनोवैज्ञानिक पहलू अहम भूमिक निभाते हैं.

थॉमस मैनिंग ने न्यूयॉर्क टाईम्स अख़बार को बताया कि गुप्तांगों में हुए नुकसान के साथ जुड़ी सामाजिक कुंठा को दूर करने की ज़रूरत है.

2015 में एक पुरुष का लिंग ट्रांसप्लांट किया गया था, वह ऑपरेशन के बाद एक बच्चे का पिता बन पाया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)