डॉक्टरों ने लगा दिया 'नया चेहरा'

इमेज स्रोत, Getty
अमरीका में चिकित्सकों के एक दल ने कहा है कि उन्होंने एक व्यक्ति के चेहरे का ट्रांसप्लांट (प्रत्यारोपण) करने में बड़ी सफलता हासिल की है.
डॉक्टरों ने इसे चेहरे की दुनिया का सबसे बड़ा ट्रांसप्लांट बताया है.
इसमें सिर की चमड़ी, आंखें और पलकों को सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया.
अग्निशमन कर्मचारी पैट्रिक हार्डिसन एक महिला को आग बचाते हुए घायल हो गए थे और उनके चेहरे की सर्जरी की ज़रुरत थी.

इमेज स्रोत, Getty
पैट्रिक हार्डिसन को साइकलिंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए एक 26 वर्षीय व्यक्ति ने अंग दान में दिए.

इमेज स्रोत, Getty
26 घंटे तक चले इस ऑपरेशन को न्यूयार्क के लैंगन मेडिकल सेन्टर के डॉक्टरों ने अंजाम दिया.
प्लास्टिक सर्जन, अडवार्डो रॉडरिग्ज़ के नेतृत्व में चेहरा ट्रांसप्लांट किया गया. अडवार्डो ने इसे एक अभूतपूर्व ऑपरेशन बताया.
उन्होंने कहा, '' यह ऑपरेशन कर पाना और मरीज़ का ऑपरेशन रूम से सुरक्षित बाहर आना एक ऐतिहासिक घटना है. जितनी कोशिकाए पैट्रिक के चेहरे पर ट्रांसप्लांट की गईं उतनी आज से पहले कभी नहीं की गई थीं.''
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>



















