बच्चा, फूल, मोबाइल या कुछ और...आपके हाथ में क्या है?

प्रकाशित

इस हफ़्ते दुनिया भर से लोगों ने 'इन माय हैंड' विषय पर तरह-तरह की तस्वीरें भेजी हैं. इनमें से आपकी पसंदीदा तस्वीर कौन सी है?

इन माय हैंड

इमेज स्रोत, SYEDA ARZU WASTI

इमेज कैप्शन, हमने अपने पाठकों से 'इन माय हैंड' थीम पर तस्वीरें भेजने की अपील की थी. हमें दुनिया भर से सैकड़ों तस्वीरें मिलीं जिनमें से कुछ को चुनकर यहां प्रकाशित कर रहे हैं. यह तस्वीर सईदा आरज़ू वस्ती ने भेजी है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है- "जिस जापानी महिला से मैं कभी नहीं मिली, उसने सौभाग्य और लंबी उम्र के इस प्रतीक को मेरे हाथ में रखा और गायब हो गई."
इन माय हैंड

इमेज स्रोत, KEVIN SIVAKUMAR

इमेज कैप्शन, यह तस्वीर केविन शिवकुमार ने भेजी है. वो लिखते हैं, "दोस्त के साथ शिकागो यात्रा के दौरान विशाल इमारतों और शहर के नज़ारों से हम चकित थे, जबकि बाकी सभी अपने स्मार्टफ़ोन में आश्चर्य से देख रहे थे. अपनी ही दुनिया में खोए हुए."
इन माय हैंड

इमेज स्रोत, OLIVER KUPFERSCHMIDT

इमेज कैप्शन, यह तस्वीर ओलिवर ने भेजी है. वो लिखते हैं, " बर्लिन में एक लड़की के हाथ में यह छिपकली. गर्मियों की शुरुआत में यह बाहर घूम रही थी."
इन माय हैंड

इमेज स्रोत, WILLIAM WOOD

इमेज कैप्शन, यह तस्वीर विलियम वुड ने भेजी है. वो लिखते हैं, "मेरे बच्चे ने अपने नन्हे हाथों से मेरे अंगूठे को पकड़ रखा है और मैंने उसके हाथों को अपने हाथ में."
इन माय हैंड

इमेज स्रोत, LINDA ROWE

इमेज कैप्शन, यह तस्वीर लिंडा ने भेजी है. वो लिखती है - "मेरे हाथ में शार्ड"
इन माय हैंड

इमेज स्रोत, MEG BLACKER

इमेज कैप्शन, यह तस्वीर मेग लैकर ने भेजी है. मेग ब्लैकर ने लिखा है, "सेवेन डेडली सिन्स के लिए मैंने एक श्रृंखला बनायी. यह फ़ोटो मैंने ब्लैक एंड व्हाइट तैयार की लेकिन इसे डिजीटली रंगा है."
इन माय हैंड

इमेज स्रोत, NICHOLAS KASPER

इमेज कैप्शन, निकोलस कैस्पर ने यह तस्वीर भेजी है. उन्होंने लिखा है, "मुझे यह तस्वीर लेने का विचार तब आया जब मेरी पत्नी और उनकी बहन सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए चाय पी रहे थे."
इन माय हैंड

इमेज स्रोत, JOHN LEAH

इमेज कैप्शन, यह नन्हा परिंदा मेरे घर में कई बार उड़ने की कोशिश कर रहा था लेकिन कामयाब नहीं सका. फिर मैंने इसे अपने हाथों में लिया और खिड़की से बाहर गया. लेकिन यह फिर भी नहीं उड़ा. वह काफी देर तक मेरे हाथों में बैठा मुझे देखता रहा. इसी दौरान यह तस्वीर ली गई- जॉन
इन माय हैंड

इमेज स्रोत, PAUL KEMP

इमेज कैप्शन, यह तस्वीर ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड बीच की है.
इन माय हैंड

इमेज स्रोत, ROBERT HORNER

इमेज कैप्शन, यह तस्वीर रॉबर्ट हॉर्नर ने ली है. यह जिनेवा झील के दक्षिणी किनारे पर हाउते सावोई में एक खूबसूरत मध्ययुगीन गांव यवोइरे के प्रवेश द्वार की एक मूर्ति है. अंगूठे और तर्जनी के बीच फूल के साथ बनी इस मूर्ति का विशेष महत्व है.
इन माय हैंड

इमेज स्रोत, Chris Fawcett

इमेज कैप्शन, क्रिस ने यह तस्वीर भेजी है. वह लिखते हैं, "मेरा बेटा अब छह साल का है. मैंने मेरे बेटे की यह तस्वीर तब ली थी जब वह एक महीने का था और अब की तुलना में बहुत हल्का भी."
इन माय हैंड

इमेज स्रोत, PRERNA JAIN

इमेज कैप्शन, मेंहदी रचे हाथ.
इन माय हैंड

इमेज स्रोत, DAVID MORGAN

इमेज कैप्शन, तस्वीर भेजने वाले डेविड मॉर्गन लिखते हैं, "सुपर मून के साथ सुपर सन(बेटा)"
इन माय हैंड

इमेज स्रोत, PAUL WARD

इमेज कैप्शन, पॉल वार्ड लिखते हैं "पार्क में दोस्तों से दोबारा मुलाक़ात. जीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है."
इन माय हैंड

इमेज स्रोत, MANN MARIE-CLAIRE

इमेज कैप्शन, मैरीक्लेयर लिखती है, "मैं अपनी नौ साल की बेटी को पेरिस में एक आधुनिक कला प्रदर्शनी में ले गयी और वह वहां पूरी तरह से ऊब गई थी. लेकिन जब हम घर पहुंचे तो उसने अपनी कलात्मक रचना की यह तस्वीर ली और मुझसे कहा कि मैं भी एक कलाकार हूँ!"
इन माय हैंड

इमेज स्रोत, PIERS CASIMIR-MROWCZYNSKI

इमेज कैप्शन, "हमें पता भी नहीं चला कि हमारी बेटी ने हमें बिना बताए आख़िर कब से तस्वीर ले ली."