ये शख़्स इस तरह क्यों झुका हुआ है?

प्रकाशित

एक ओर कोरोना महामारी तो दूसरी ओर इसराइल और फ़लस्तीनी संघर्ष. इनके बीच कैसा रहा बीता सप्ताह. तस्वीरों में देखिए.

तस्वीरों में बीता सप्ताह

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, मोज़ाम्बिक में समुद्र तट पर बसे पेंबा शहर में बुधवार को एक शख़्स कुछ इस तरह नज़र आया. सेहतमंद रहने के लिए कुछ ख़ास एंगल में एक्सरसाइज़ करते हुए. यह तस्वीर बीते बुधवार की है.
तस्वीरों में बीता सप्ताह

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, फ़ुटबॉल क्लब लिवरपूल के स्टार खिलाड़ी मो सालेह मैच के पहले बॉल के साथ कुछ इस तरह नज़र आये. यह मैच वेस्ट ब्रोमविच एल्बियन के ख़िलाफ़ खेला गया था. यह तस्वीर रविवार की है.
तस्वीरों में बीता सप्ताह

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, युगांडा के धावक जैकब किप्लिमो चेक गणराज्य में गोल्डन स्पाइक 2021 एथलेटिक्स में पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ जीतने के बाद. स्कोर बोर्ड पर इशारा करके वो अपना रिकॉर्ड बता रहे हैं.
तस्वीरों में बीता सप्ताह

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, कोरोना महामारी के बीच कीनिया के सियाया में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना की एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लगाता एक स्वास्थ्यकर्मी.
तस्वीरों में बीता सप्ताह

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, दक्षिण अफ़्रीका के आर्कबिशप डेसमंड टूटू ने सोमवार को केपटाउन में कोरोना की वैक्सीन ली.
तस्वीरों में बीता सप्ताह

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, इथियोपियाई रुढ़िवादी पुजारी डेब्रे बरहान में बैठे हुए.
तस्वीरों में बीता सप्ताह

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बीते सोमवार को एलिसी प्रेसिडेंशियल पैलेस में रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कामागे का रात्रि-भोज पर स्वागत किया.
तस्वीरों में बीता सप्ताह

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, इस सप्ताह हज़ारों की संख्या में लोग मोरक्को के तट से तैरकर स्पेन के उत्तरी-अफ़्रीकी एन्क्लेव ऑफ़ सेउटा में दाख़िल हुए.
तस्वीरों में बीता सप्ताह

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, सोमवार तड़के सेउटा में लोगों का आना शुरू हो गया. कुछ लोग सीमा के चारों ओर लगी बाड़ों के पास तैरते रहते हैं जिनमें से कुछ कई बार समुद्र में बह भी जाते हैं.
तस्वीरों में बीता सप्ताह

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, स्पेन का कहना है कि लगभग आधे प्रवासियों को वापस मोरक्को भेज दिया गया है.