यूक्रेन में 8000 समलैंगिकों का जुटान

A drag queen poses in front of police

इमेज स्रोत, EPA

प्रकाशित

यूक्रेन की राजधानी कीव में अब तक का सबसे बड़ा और सबसे शांतिपूर्ण गे परेड का आयोजन हुआ.

इस परेड में यूक्रेन के राजनेताओं ने भी हिस्सा लिया. आयोजकों का दावा है कि इस परेड में क़रीब 8,000 लोगों ने हिस्सा लिया. पिछले साल ये संख्या 5,000 थी.

हालांकि, इसके विरोध में दक्षिणपंथ समर्थकों ने भी प्रदर्शन किया. इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.

मामूली भिड़ंत के कुछ मामले सामने आए और आयोजन से पहले नौ लोगों को गिरफ़्तार किया गया.

पिछले महीने ही राष्ट्रपति बने पूर्व कॉमेडियन वोलोदीमीर ज़ेलेंस्की ने एलजीबीटी समुदाय के प्रति सहृदयता दिखाने की अपनी मंशा साफ कर दी थी क्योंकि यहां एलजीबीटी समुदाय पर हमले होते रहे हैं.

कीव, गे परेड

इमेज स्रोत, AFP

कीव, गे परेड

इमेज स्रोत, Getty Images

17 साल के एक टैटू आर्टिस्ट एडुअर्ड ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा, "हम लोगों को बताना चाहते हैं कि एलजीबीटी कोई बीमारी नहीं है. ये एक सामान्य बात है."

"मैं इस आयोजन में पांचवीं बार शामिल हो रहा हूं. पहले के सालों के मुकाबले यूक्रेन ने अच्छी प्रगति की है. सुरक्षा और संगठन काफ़ी बेहतर हुए हैं."

पिछले साल परेड में खलल डालने की मंशा रखने वाले राष्ट्रवादी समूहों के 56 सदस्यों को गिरफ़्तार किया गया था.

एलजीबीटी परेड के विरोध में प्रदर्शन

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, एलजीबीटी परेड के विरोध में प्रदर्शन
पुलिस

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, परेड में बाधा पहुंचाने की कोशिश कर रहे दक्षिणपंथी सदस्यों पर पुलिस ने कड़ाई बरती.
कीव

इमेज स्रोत, Reuters

कीव

इमेज स्रोत, Getty Images

कीव

इमेज स्रोत, AFP

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)