साहित्य अकादमी अवॉर्ड वापस लेने की अपील

साहित्य अकादमी

इमेज स्रोत, SHIB SHANKAR

प्रकाशित

लेखकों के साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने के सिलसिले के बाद साहित्य अकादमी ने एक विशेष बैठक बुलाकर डॉ एमएम कलबुर्गी की हत्या पर अफ़सोस ज़ाहिर किया है.

अकादमी ने डॉ कलबुर्गी और अन्य बुद्धिजीवियों की हत्याओं की कड़ी निंदा की है.

साहित्य अकादमी

इमेज स्रोत, Shib Shankar

भारत में बढ़ती कथित असहिष्णुता के ख़िलाफ़ साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने वाले लेखकों से साहित्य अकादमी ने अवॉर्ड वापस लेने की अपील की है.

दिल्ली में अकादमी के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें कहा गया है कि भारतीय साहित्य की एकमात्र स्वायत्त संस्था होने के नाते साहित्य अकादमी लेखकों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का समर्थन करती है.

साहित्य अकादमी

इमेज स्रोत, Shib Shankar

अकादमी ने केन्द्र और राज्य सरकारों से कहा है कि लेखकों की हत्याओं के ज़िम्मेदार लोगों पर तुरंत कार्रवाई की जाए और देशभर में लेखकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.

अकादमी ने इस मौके पर साफ कर दिया कि साहित्य अकादमी के फैसले लेखक ही लेते हैं.

अकादमी ने इस्तीफ़ा देने वाले साहित्यकारों से भी अपने इस्तीफ़े वापस लेने की अपील की है.

डॉ कलबुर्गी की शोकसभा

इमेज स्रोत, Kashif Masood

अकादमी ने सफाई दी है कि डॉ कलबुर्गी की हत्या के बाद अकादमी के अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष से फोन पर बात कर डॉ कलबुर्गी के परिवार से संपर्क करने को कहा था.

वहीं कन्नड़ सलाहकार समिति के संयोजक ने एक बैठक में दूसरे लेखकों के साथ हत्या का विरोध जताया था.

इसके अलावा एक अन्य कार्यक्रम में भी डॉ कलबुर्गी की हत्या पर विरोध जताया गया.

डॉ कलबुर्गी

इमेज स्रोत, Banagalore News photos

पिछले कुछ दिनों में डॉ कलबुर्गी की हत्या के मामले में अकादमी की चुप्पी से नाराज़ कई लेखकों ने अपने पुरस्कार लौटा दिए थे और साहित्य अकादमी में कुछ लेखकों ने अपने पदों से इस्तीफा भी दिया था.

वहीं दिल्ली में मंडी हाउस पर करीब सौ लेखकों ने मौन मार्च निकाला.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>