BBC Hindi: बीते हफ़्ते की वो ख़बरें, जो शायद आप मिस कर गए

अखबार पढ़ता व्यक्ति

इमेज स्रोत, Jupiterimages

प्रकाशित

आप सभी को प्यार भरा नमस्कार.

उम्मीद है आपके बीते कुछ दिन अच्छे बीते होंगे. हम जानते हैं कि आप जैसे व्यस्त इंसान के लिए सारी ख़बरों पर नज़र रखना मुश्किल रहता होगा.

ऐसे में हम लाए हैं बीते सप्ताह की कुछ दिलचस्प और अहम ख़बरें, जिन पर शायद आपकी नज़र ना गई हो.

ये छह ख़बरें आपने पढ़ लीं तो ये समझिए कि आप पूरी तरह से अपडेटेड हो गए.

तो फिर इंतज़ार किस बात का? पढ़िए...

श्रुति शर्मा

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, श्रुति शर्मा

UPSC टॉपर श्रुति शर्मा की टिप्स

बीते हफ़्ते यूपीएससी का रिजल्ट आया. इस रिजल्ट में टॉप तीन रैंक पर लड़कियां रहीं.

श्रुति शर्मा ने इस परीक्षा में टॉप किया. श्रुति शर्मा के बाद दूसरे नंबर पर अंकिता अग्रवाल और तीसरे नंबर पर गामिनी सिंगला आईं.

बीबीसी हिंदी ने टॉपर श्रुति शर्मा से बात की और ये समझना चाहा कि अगर कोई यूपीएससी की तैयारी करना चाहे तो वो क्या तरीके अपना सकता है?

साथ ही किन चुनौतियों को दरकिनार करके कोई यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को पास करते हुए टॉप कर सकता है.

पढ़िए यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मा की टिप्स. यहां क्लिक करें.

हाथ में क़ुरान लेकर मंत्री पद की शपथ लेती हुईं एनी अली

इमेज स्रोत, JENNY EVANS

इमेज कैप्शन, हाथ में क़ुरान लेकर मंत्री पद की शपथ लेती हुईं एनी अली

ऑस्ट्रेलिया की पहली मुसलमान महिला मंत्री

ऑस्ट्रेलिया की नई सरकार के 23 मंत्रियों ने बुधवार को शपथ ली है. इनमें दस महिलाएं हैं.

युवा मामलों की मंत्री एनी अली और उद्योग मंत्री एड हुसिक ऑस्ट्रेलिया के पहले मुसलमान मंत्री हैं. हाथ में क़ुरान लेकर शपथ लेने वाली एनी एली ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला मुसलमान मंत्री हैं.

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया से सांसद एनी अली पहले लेबर पार्टी से कार्यकर्ता के तौर पर जुड़ी थीं, फिर वो पार्टी की यूनियन की सदस्य बनीं और अब सांसद चुनकर मंत्री बनी हैं.

डॉ. अली पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला सांसद थीं, अब वो पहली मुसलमान महिला मंत्री भी होंगी.

ऐनी अली के बारे में और जानिए. यहां क्लिक करें.

ऑनलाइन भुगतान

इमेज स्रोत, Getty Images

QR CODE से धोखाधड़ी: बचें कैसे?

QR CODE से अगर आप भुगतान करते हैं तो ये ख़बर आपके लिए ही है.

ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं, जिसमें QR CODE से धोखाधड़ी करने की बातें सामने आई हैं.

ऐसे दौर में जब अब लोग ऑनलाइन भुगतान ज़्यादा कर रहे हैं, तब कुछ सावधानी बरतने की ज़रूरतें भी बढ़ गई हैं.

पर ये सावधानी क्या हैं और कैसे आप अपने साथ होने वाली धोखाधड़ी से बच सकते हैं? यही समझने के लिए यहां क्लिक करें.

विजया और राजकुमार

इमेज स्रोत, CASPER ANDERSON

इमेज कैप्शन, विजया और राजकुमार

42 साल बाद मिले बिछड़े भाई-बहन, पर कैसे?

1970 के दशक में कोयम्बटूर में मेरी कैथरीन नाम की एक महिला 'ब्लू माउंटेन' नाम का एक चिल्ड्रन होम चलाया करती थीं.

उस समय अयावु और सरस्वती नाम के एक दंपति ने अपने दो बच्चों विजया और राजकुमार को इस चिल्ड्रन होम में छोड़ दिया था.

1979 में राजकुमार को डेनमार्क के एक दंपत्ति ने गोद लिया. उन्होंने उसका नाम रखा- कैस्पर एंडरसन. वहीं, राजकुमार की बहन विजया को अमेरिका के एक दंपत्ति ने गोद लिया. विजया को भी एक नया नाम मिला, ये नाम था डाएन विजया कॉल.

अब 42 साल बाद दोनों भाई-बहन का मिलन हुआ है. ये मिलन कैसे संभव हुआ. कहानी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

आर्थिक विकास

इमेज स्रोत, Getty Images

भारत की आर्थिक विकास दर धीमी, वजह समझिए

ओमिक्रॉन कोरोना संक्रमण की पाबंदियां और बढ़ती महंगाई की वजह जनवरी से मार्च, 2022 के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ़्तार धीमी रही.

भारत सरकार के सांख्यिकी और योजना क्रियान्वन मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक़, पिछले साल अक्तूबर-दिसंबर की 5.3 फीसदी की विकास दर, जनवरी-मार्च 2022 में 4.1 फीसदी आंकी गई है.

विकास दर में इस धीमेपन के लिए क्या वजहें हैं ज़िम्मेदार? समझने के लिए यहां क्लिक करें.

एंबर हर्ड और जॉनी डेप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, एंबर हर्ड और जॉनी डेप

जॉनी डेप vs एंबर हर्ड केस: शुरू से अंत तक

अभिनेता जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड से मानहानि का मुक़दमा जीत लिया है.

जॉनी डेप को आप से कई लोगों ने हॉलीवुड फ़िल्म पाइरेट्स ऑफ़ कैरिबियन्स में देखा होगा. वहीं एंबर हर्ड को आपने फ़िल्म एक्वामैन में देखा होगा.

इन दोनों के बीच लड़ी कानूनी लड़ाई में कब क्या हुआ और किस आधार पर केस का नतीजा आया.

साथ ही किसको कितने रुपये चुकाने पड़े? जानने के लिए यहां क्लिक करें.

साथ ही देश दुनिया की बाक़ी खबरों के लिए BBCHindi.com के साथ बने रहिए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)