बीबीसी को WAN-IFRA साउथ एशिया डिजिटल मीडिया अवॉर्ड्स में मिले 4 पुरस्कार

बीबीसी को WAN-IFRA साउथ एशिया डिजिटल मीडिया अवॉर्ड्स में चार पुरस्कार मिले हैं. इनमें बीबीसी को 1 रजत और तीन कांस्य पुरस्कार मिले हैं.
बीबीसी की मराठी सेवा के दैनिक डिजिटिल बुलेटिन तीन गोष्ठी को 'ऑडियंस एंगेजमेंट' का रजत पुरस्कार मिला है.
वहीं, 'बेस्ट यूज़ ऑफ़ ऑनलाइन वीडियो' कैटेगरी में सिंघु बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन स्थल से बनाई गई डॉक्युमेंट्री 'ए नाईट एट इंडियाज़ लार्जेस्ट फ़ार्मर्स प्रोटेस्ट' को कांस्य पुरस्कार मिला है.
ये डॉक्युमेंट्री की रिपोर्टिंग बीबीसी की भारतीय भाषाओं की प्रमुख रूपा झा ने की थी जबकि कैमरा वर्क बीबीसी की नेहा शर्मा का था.
'बेस्ट पॉडकास्ट प्रोजेक्ट' में बीबीसी हिंदी के पॉडकास्ट विवेचना को कांस्य पुरस्कार मिला है.

इमेज स्रोत, Wan-Ifra South Asia Digital Media Awards
विवेचना की प्रस्तुति बीबीसी संवाददाता रेहान फ़ज़ल करते हैं जो किसी ऐतिहासिक विषय, घटना, शख़्सियत आदि को लेकर एक गहन जानकारी और एक नज़रिया पेश करता है.
बीबीसी की कोविड-19 महामारी को लेकर भारत में की गई कवरेज को 'बेस्ट स्पेशल प्रोजेक्ट फ़ॉर कोविड-19' श्रेणी का कांस्य पुरस्कार मिला है.
ये भी पढ़ें..
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
























