क्या शरद पवार लेंगे सोनिया गांधी की जगह - एनसीपी ने दी सफ़ाई

शरद पवार और सोनिया गांधी

इमेज स्रोत, Getty Images

प्रकाशित
पढ़ने का समय: 2 मिनट

कुछ दिनों से मीडिया में एक ख़बर की चर्चा हो रही है जिसमें बताया जा रहा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार को सोनिया गांधी की जगह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी यूपीए का अध्यक्ष बनाया जा सकता है.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक़, पवार के बारे में ये चर्चा कुछ अख़बारों में प्रकाशित लेखों से हुई जिनमें कहा गया कि पवार को कांग्रेस में मिल जाना चाहिए और इसके बाद पार्टी की कमान संभाल लेनी चाहिए.

इसके बाद गुरुवार को एक टीवी चैनल ने यह ख़बर चलाई जिसके बाद बाक़ी मीडिया में भी यह ख़बर चलने लगी और पवार की पार्टी को सफ़ाई देनी पड़ी.

एनसीपी ने इस ख़बर को बेबुनियाद बताया है.

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने पत्रकारों से कहा है कि पार्टी की यूपीए के सहयोगियों से इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है.

तापसे ने कहा, "ऐसा लगता है कि कुछ निहित स्वार्थ वाले लोग किसानों के आंदोलन से ध्यान भटकाने के लिए मीडिया में ऐसी ख़बरें प्लांट कर रहे हैं."

'राजनीति में कुछ भी संभव'

लेकिन महाराष्ट्र में एनसीपी की सहयोगी शिव सेना ने कहा है कि 'राजनीति में कुछ भी संभव है.'

पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, "राजनीति अनिश्चितताओं से भरी है. कोई नहीं जानता आगे क्या हो सकता है."

छोड़िए X पोस्ट, 1
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 1

"पवार साहब अगर यूपीए के चेयरमैन बनने जा रहे हैं. तो यह हमारे लिए ख़ुशी की बात है, लेकिन पवार साहब ने ख़ुद इससे इनकार किया है."

वैसे राउत ने कहा कि "शरद पवार में देश का नेतृत्व करने की सभी क्षमताएँ हैं."

वहीं समाचार एजेंसी पीटीआई ने महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री को यह कहते बताया है कि उन्होंने पार्टी में इस बारे में खोज-ख़बर लेने की कोशिश की, मगर 'किसी को इसकी कोई भनक नहीं थी.'

छोड़िए X पोस्ट, 2
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 2

शरद पवार हाल में किसानों के आंदोलन के दौरान सुर्खियों में रहे.

नौ दिसंबर को देश की विपक्षी पार्टियों ने इस बारे में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाक़ात की थी. इस प्रतिनिधिमंडल की अगुआई शरद पवार ने ही की थी.

पाँच नेताओं के प्रतिनिधिमण्डल में शरद पवार के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, सीपीआई महासचिव डी राजा और डीएमके नेता टीकेएस एलनगोवन शामिल थे.

यूपीए गठबंधन

दयानिधि मारन, मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, लालू यादव, शरद पवार

इमेज स्रोत, The India Today Group

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी यूपीए 2004 में बना था, जब कांग्रेस ने अन्य पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी.

मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने जबकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को गठबंधन का अध्यक्ष बनाया गया.

2017 में सोनिया गांधी ने कांग्रेस प्रमुख का पद छोड़ दिया, मगर वे यूपीए की अध्यक्ष बनी रहीं.

सोनिया गांधी की जगह राहुल गांधी ने पार्टी की कमान संभाली, लेकिन 2019 के आम चुनाव में पार्टी की हार के बाद उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया.

इसके बाद सोनिया गांधी को एक बार फिर पार्टी का नेतृत्व सौंपा गया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)