जीएसटी: 20,000 करोड़ कंपन्सेशन सेस का राज्यों में होगा बंटवारा: सीतारमण -आज की बड़ी ख़बरें

इमेज स्रोत, MOHD ZAKIR/HINDUSTAN TIMES VIA GETTY IMAGES
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में सोमवार को जीएसटी काउंसिल की 42वीं बैठक हुई.
इस बैठक में अब तक इस साल वसूले गए 20,000 करोड़ रुपये कंपन्सेशन सेस को सभी राज्यों के बीच आज रात को ही बांटने का फ़ैसला लिया गया है.
मीडिया से बात करते हुए सीतारमण ने कहा, "बैठक में हमने लंबे वक़्त से चर्चा का विषय रहे इंटिग्रेटेड जीएसटी पर भी बात की है."
उन्होंने कहा, "इससे पहले इंटिग्रेटेड गुड एंड सर्विसेज़ टैक्स का राज्यों के बीच बंटवारा कैसे होगा इसे लेकर कोई भी फॉर्मूला नहीं था."
बिहार के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री सुशील कुमार मोदी की अध्यक्षता में एक कमिटी का गठन किया गया है जो इंटिग्रेटेड जीएसटी के मसले को सुलझाने के लिए काम कर रही है.

इमेज स्रोत, HINDUSTAN TIMES VIA GETTY IMAGES
मध्य प्रदेशः दलित लड़की के गैंगरेप के आरोप में चार गिरफ़्तार
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में 19 साल की एक दलित महिला ने सात लोगों पर रेप का आरोप लगाया है. पुलिस के मुताबिक़ इनमें से चार लोगों की गिरफ़्तारी की जा चुकी है.
महिला की ओर से एफ़आईआर में दी गई जानकारी के अनुसार ये कथित घटनाएं 20 और 25 सितंबर को हुई हैं. ये एफ़आईआर होशंगाबाद के पिपरिया थाना में दर्ज कराई गई है.
थाना इंचार्ज उमेश तिवारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "महिला का कहना है कि वह अपने घर में अपने परिवार वालों के साथ सो रही थी लेकिन अगले दिन जब वह सोकर उठी तो वह सिलवानी गांव के एक फार्म हाउस पर थी जहां चार लोगों ने उसका कथित तौर पर रेप किया."
महिला का कहना है कि जब 25 सितंबर को उसे उसके गांव वापस छोड़ा गया तो रास्ते में तीन अन्य लोगों ने उसका कथित तौर पर रेप किया. ये सभी अभियुक्त महिला के गांव के ही रहने वाले हैं.
ये पूछे जाने पर महिला अपने गांव कैसे पहुंची? होशंगाबाद के एसपी संतोष सिंह गौर ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

इमेज स्रोत, Getty Images
भारत किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है-एयर चीफ़ मार्शल
भारत के वायुसेना प्रमुख एयर चीफ़ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कहा है कि 'टू फ़्रंट वॉर' समेत हम किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं.
वायुसेना प्रमुख ने सालाना प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान यह बातें कहीं.
यह पूछे जाने पर कि चीन के साथ सीमा पर तनाव को देखते हुए भारत की तैयारी कैसी है, उनका कहना था, "रफ़ाल के आने से हमारी ऑपरेशनल क्षमता में बढ़ोत्तरी हुई है. हमारी क्षमताओं ने विरोधियों को भी चौंकाया है. हमलोग किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं, दो मोर्चों पर युद्ध (टू फ़्रंट वॉर) हुए तो भी. आप निश्चिंत रहें, हमलोग किसी भी ख़तरे से निपटने के लिए मज़बूती से तैनात हैं."
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
उन्होंने कहा कि वायुसेना हर क्षेत्र में तैनात है और लद्दाख तो इसका एक छोटा सा हिस्सा है.
लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी हालत में दुश्मन को कमज़ोर समझने का सवाल ही नहीं है.
एयर प्रमुख ने कहा कि वायुसेना में बहुत तेज़ी से बदलाव हो रहे हैं. उनके अनुसार देश पर मंडराने वाले ख़तरे बहुत पेचीदा हैं और देश के सामने आने वालों ख़तरों को देखते हुए यह ज़रूरी है कि भारतीय वायु सेना की क्षमताएं भी सुदृढ़ हों.

इमेज स्रोत, ANI
DRDO ने सुपरसोनिक मिसाइल टारपीडो का किया सफल परीक्षण
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सोमवार को सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज टॉरपीडो (SMART) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया.
ये परीक्षण ओडिशा के व्हिलर आईलैंड पर किया गया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
इस सफ़लता पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विट कर बधाई देते हुए कहा है, "डीआरडीओ ने सफ़लतापूर्वक सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज टॉरपीडो (SMART) का परीक्षण किया है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
"ये तकनीक युद्ध के वक़्त विरोधी पनडुब्बियों को मार गिराने की हमारी क्षमता बढ़ाएगी. मैं डीआरडीओ और पूरी टीम को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं."
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
























