You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
कोरोना वायरस: दिल्ली में कंटेनमेंट ज़ोन की संख्या बढ़कर 163 तक पहुंची
कोरोना वायरस के संक्रमण बढ़ने के साथ ही दिल्ली में कंटेनमेंट ज़ोन की संख्या 163 तक पहुँच गई है. गुरुवार को पांच नए कंटनमेंट ज़ोन सूची में जुड़े हैं. हालांकि अब तक 59 कंटेनमेंट ज़ोन हटाए भी गए हैं.
कंटेनमेंट ज़ोन वो इलाके हैं जो पूरी तरह से सील हैं. सबसे ज़्यादा कंटेनमेंट ज़ोन दक्षिणी दिल्ली में हैं. पूर्वी और पश्चिमी दक्षिणी दिल्ली को मिलाकर फ़िलहाल 46 कंटेनमेंट ज़ोन हैं. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में जहाँ 17 कंटेनमेंट ज़ोन हैं तो वहीं दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में 29 कंटेनमेंट ज़ोन हैं.
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के हालात इन मायनों में और भी बुरे हैं कि वहाँ अब तक सिर्फ़ दो ऐसे इलाक़े हैं जिन्हें कंटेनमेंट ज़ोन से बाहर किया गया है.
उत्तरी दिल्ली में भी हालात बुरे हैं. वहाँ फ़िलहाल 30 कंटेनमेंट ज़ोन हैं जबकि पहले यहाँ 32 कंटेनमेंट ज़ोन थे. इनमें से दो इलाकों को कंटेनमेंट ज़ोन से बाहर किया गया है.
पश्चिमी दिल्ली में कंटनमेंट ज़ोन की कुल संख्या 19 हैं. यहाँ पहले कंटेनमेंट ज़ोन की संख्या 31 थी जिसमें से सबसे अधिक 12 इलाके यहीं कंटेनमेंट ज़ोन से बाहर आए हैं. इसके अलावा पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली वो इलाके जहाँ 11 इलाके कंटेनमेंट ज़ोन से बाहर निकल पाए हैं.
दिल्ली के कंटेनमेंट ज़ोन की सूची
दिल्ली में एक बार घटने के बाद फिर से यहाँ कंटेनमेंट ज़ोन की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है. पिछली बार 102 हॉट स्पॉट बनने के बाद यह संख्या रूक गई थी और इसमें इजाफ़ा नहीं हो रहा था लेकिन जैसे-जैसे लॉकडाउन खुलने शुरू हुए है इसकी संख्या में इजाफ़ा देखा जा रहा है.
अब तक 216 इलाके सामने आए हैं जो एक बार हॉटस्पॉट रह चुके हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
- कोरोना वायरस के क्या हैं लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव
- कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना क्यों ज़रूरी है?
- अंडे, चिकन खाने से फैलेगा कोरोना वायरस?
- कोरोना वायरस: संक्रमण के बाद बचने की कितनी संभावना है
- कोरोना वायरस: क्या करेंसी नोट और सिक्कों से भी फैल सकता है?
- ‘फ़्लू’ जो कोरोना वायरस से भी ज़्यादा जानलेवा था
- क्या लहसुन खाने से ख़त्म हो जाता है कोरोना वायरस?
- कोरोना वायरस: क्या गर्भ में ही मां से बच्चे को हो सकता है?
- कोरोना काल में कैसे बनाए रखें अपनी रोमांटिक लाइफ़
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)