कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के दफ़्तर में घुसकर की गई तोड़-फोड़

इमेज स्रोत, Sonu Mehta/Hindustan Times via Getty Images
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन के दफ़्तर ने कहा है कि अधीर रंजन चौधरी के दिल्ली के दफ़्तर पर मंगलवार की शाम को कुछ लोगों ने तोड़-फोड़ की और उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ये घटना मंगलवार शाम को क़रीब 5:30 बजे हुई.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
अधीर रंजन चौधरी के ऑफ़िस के अनुसार उनके स्टाफ़ ने जब विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई.
एएनआई के अनुसार दिल्ली पुलिस ने भी कहा है उन्हें इस संबंध में शिकायत मिली है और वो इसकी जाँच कर रही है.
एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से ट्वीट किया है, ''हमें अधीर रंजन चौधरी के आवास से सटे उनके दफ़्तर में चार लोगों के ज़रिए गाली गलौच और तोड़-फोड़ की शिकायत मिली है. अभियुक्त चाहते थे कि अधीर रंजन चौधरी के स्टाफ़ उनसे फ़ोन पर उनकी बात करा दें लेकिन उन्होंने मना कर दिया. पुलिस मामले की जाँच कर रही है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
समाचार एजेंसी पीटीआई ने भी कहा है कि चार अज्ञात लोगों ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के दफ़्तर में तोड़-फोड़ की है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
कांग्रेस ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 4
कांग्रेस ने कहा है, ''लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष के दफ़्तर पर हुई तोड़-फोड़ की हम कर कड़ी आलोचना करते हैं. दिल्ली पुलिस को उन हमलावरों की पहचान और उन्हें सज़ा दिलाने के लिए फ़ौरन कार्रवाई करनी चाहिए.''
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)