You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
बिहार: बाढ़ के पानी में गिरे बीजेपी सांसद
बिहार से बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव पटना में बाढ़ पीड़ितों से मिलने गए थे.
वो धनरुआ प्रखंड के रमनीबिगहा इलाक़े में एक हवा से भरी ट्यूब के पटरे पर सवार थे. अचानक रामकृपाल यादव का संतुलन बिगड़ा और वो पानी में गिर गए.
ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पानी से बाहर निकाला. रामकृपाल यादव ने राज्य प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह ग्रामीण इलाकों पर ध्यान नहीं दे रहा है.
हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग लिख रहे हैं कि रामकृपाल यादव ने जानबूझकर पानी में गिरने का वीडियो बनवाया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)