You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
बिहार की बाढ़ में फंसे डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी
प्रकाशित
बिहार में आई भयंकर बाढ़ में राज्य के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी फंसे. सुशील कुमार मोदी और उनका परिवार बाढ़ की वजह से घर में फंसा था.
उनके घर में पानी भर गया है.
सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें बाहर निकाला. बाढ़ के चलते राज्य में हालात बदतर हो रहे हैं.
लोगों के घर, गाड़ियां डूब चुके हैं और सड़कों पर नाव चल रही हैं. राष्ट्रीय और राज्य आपदा प्रबंधन की टीमें राहत-बचाव कार्य में लगी हुई हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)