हिमाचल: सोलन में इमारत गिरी, आठ की मौत, पांच अब भी फंसे

इमेज स्रोत, Pradeep Kumar
हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िले में भारी बारिश के बीच रविवार को एक बहुमंज़िला इमारत गिर गई. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोगों के फंसने की बात कही जा रही है.
सोलन के जिलाधिकारी के सी चमन ने बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा को बताया कि मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है. हादसा नाहन को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ.
जिलाधिकारी चमन ने बताया था, "गिरी इमारत तीन मंज़िला थी. मलबे में फंसे लोग इमारत के रेस्टोरेंट में बैठे थे. कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं. उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है."
जिलाधिकारी चमन ने बताया कि शुरुआत में मलबे में से निकाले गए लोगों में से 17 सेना के जवान शामिल थे. उन्होंने बताया कि सेना का एक काफिला वहां से गुजर रहा था. ये सभी लोग रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए रुके थे. तभी इमारत गिर गई.
एनडीआरएफ, सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें बचाव और राहत के काम में जुटी हैं.
अधिकारियों के मुताबिक इमारत गिरने के वक़्त मलबे में 30 से 35 लोगों के दबे होने की आशंका थी. बारिश में गिरी इमारत नाहन को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर है.

इमेज स्रोत, Pradeep Kumar
इसके पहले अपर जिलाधिकारी विवेक चंदेल ने स्थानीय पत्रकार अश्वनी शर्मा को बताया था कि बचाव काम तेज़ी से किया जा रहा है.
अधिकारियों के मुताबिक मलबे में फंसे सभी लोग इस इमारत में बने रेस्टोरेंट में थे. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हादसे पर शोक जताया है और कहा है कि राहत और बचाव कार्य जारी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
हिमाचल प्रदेश में मानसून की बरसात की अभी शुरुआत ही हुई है. बारिश के मौसम में प्रदेश में ज़मीन धसकने, इमारत गिरने और चट्टान गिरने के मामले सामने आते रहे हैं. ऐसे हादसों में हर साल जन और धनहानि देखने को मिलती है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)


























