You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
एडिटर्स पिक: ये 10 बातें आपसे मिस तो नहीं हो गईं?
- Author, मुकेश शर्मा
- पदनाम, संपादक, बीबीसी हिंदी
- प्रकाशित
हर दिन कुछ अलग, कुछ नया लाने की हमारी कोशिश लगातार जारी है. इसी के तहत एक नज़र हफ़्ते की उन चुनिंदा ख़बरों पर जिन्हें हमें लगता है आपको मिस नहीं करना चाहिए.
1.भारत में कई सालों से रह रहा चीनी सैनिक
इस हफ़्ते की हमारी सबसे अहम पेशकश थी चीन के उस पूर्व सैनिक की कहानी जो 54 वर्षों से भारत में है और चाहकर भी वापस अपने देश नहीं जा पा रहा. वांग छी से मिले बीबीसी संवाददाता विनीत खरे ने बेहद ख़ूबसूरत तरीक़े से उनकी कहानी आप लोगों के सामने इस वीडियो के ज़रिए रखी. देखिए ये वीडियो
2.'जब गोडसे ने गांधीजी पर दागी थी तीसरी गोली'
बीते हफ़्ते थी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि. इस मौक़े पर हमने आपकी मुलाक़ात करवाई गांधी की हत्या के समय वहाँ मौजूद ऑल इंडिया रेडियो के कर्मचारी केडी मदान से. मदान ने बताया क्या हुआ था उस समय जब गोडसे ने गांधी पर तीसरी गोली दाग़ी थी. पढ़िये इस रिपोर्ट में
3.'चली है रस्म कि कोई न सर उठा के चले'
फ़िल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की फ़िल्म पद्मावती के सेट पर भंसाली के साथ हुई मारपीट के पाकिस्तान से वरिष्ठ पत्रकार वुसतुल्लाह ख़ान ने एक ख़ूबसूरत ब्लॉग लिखा, 'चली है रस्म कि कोई न सिर उठा के चले...' आप ज़रूर पढ़िए.
4. पंजाब का अकेला कस्बा जहाँ बहुसंख्यक हैं मुसलमान
इसी हफ़्ते पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ. ऐसे में बीबीसी संवाददाता वंदना ने बताया कि पंजाब के उस अकेले क़स्बे के बारे में जहाँ बहुसंख्यक मुसलमान हैं. ये वही जगह है जहाँ भारत-पाक बँटवारे के समय भी दंगे नहीं हुए थे. साथ ही मुग़ल काल में वहाँ के नवाब ने सिख गुरु गोविंद सिंह के बेटों के साथ दिया था. इस क़स्बे की कुछ और बातें इस रिपोर्ट में हैं.
5.फंसे हैं बिज़नेसमैन ट्रंप के कई मामले
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के आदेश लगातार चर्चा में हैं. दुनिया भर में लोगों को उनके शासन काल में काफ़ी दिलचस्पी बनी हुई है. ऐसे में एक ख़ास रिपोर्ट राष्ट्रपति ट्रंप के व्यापार पर. भारत सहित अलग-अलग देशों में क्या हैं उनके व्यावसायिक हित, आपको पता हैं? यहां जानिए
6. मार्शल आर्ट में चैंपियन कश्मीरी बच्चे
भारत प्रशासित कश्मीर में बच्चों ने पिछले दिनों मार्शल आर्ट में कामयाबी के झंडे गाड़े हैं. आप भी पढ़िए कैसे चैंपियन बन रहे हैं ये कश्मीरी बच्चे.
7. क्या है यूनिवर्सल बेसिक इनकम
इसी हफ़्ते भारत का बजट भी पेश हुआ. इस बार रेल बजट भी आम बजट का हिस्सा था. उससे एक दिन पहले पेश हुए आर्थिक सर्वेक्षण में यूनिवर्सल बेसिक इनकम या सभी को दी जाने वाली एक बुनियादी आमदनी की बात की गई. मगर आप जानते हैं कि आख़िर क्या है यूनिवर्सल बेसिक इनकम
8.पेश किया था पहला बजट, बाद में बने पाक पीएम
वैसे क्या आप जानते हैं कि भारत का बजट पेश करने वाले एक नेता बाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने. इतना ही नहीं उनके उस बजट पर हिंदू विरोधी होने का आरोप भी लगा था. इतिहास के पन्नों से ये बेहद दिलचस्प जानकारी निकालकर लाए विवेक शुक्ला. आप भी पढ़िए
9.'कश्मीरियों के हाथ में एंड्रॉयड टीवी देकर पूरा किया मोदी का सपना'
इस हफ़्ते हमारे साथी माजिद जहाँगीर ने आपकी मुलाक़ात तारिक बट से भी करवाई. बट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ़ैन हैं. बट कहते हैं कि उन्होंने कश्मीरियों के हाथों में एंड्रॉयड टीवी दिया है. पढ़िये ये रिपोर्ट
10. ब्रिटेन में मुसलमान महिला होना एक चुनौती है?
अंत में एक ख़ास रिपोर्ट ब्रिटेन से जहाँ सवाल उठ रहा है कि क्या ब्रिटेन में एक मुसलमान महिला होना चुनौती बनता जा रहा है? नस्लीय भेदभाव के मामलों से निपटने वाली संस्था का कहना है कि हाल ही में बुर्का या नकाब़ पहने महिलाओं पर हमले बढ़ गए हैं. देखिए बीबीसी संवादादता शाएमा ख़लील ने जब वहाँ कुछ महिलाओं से बात की तो उन्होंने क्या कहा
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)