अनुराग कश्यप पर आरोप लगाने वाली पायल घोष ने ऋचा चड्ढा से मांगी माफ़ी

इमेज स्रोत, Getty Images
अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने अभिनेत्री ऋचा चड्ढा से माफ़ी मांग ली है.
ऋचा चड्ढा ने पायल घोष को अनुराग कश्यप पर आरोप लगाने के क्रम में ग़लत तरीक़े से उनका नाम लिए जाने को लेकर क़ानूनी नोटिस भेजा था.
पायल घोष ने अपने आरोप में कहा था कि ऋचा चड्ढा, माही गिल और हुमा क़ुरैशी जैसी अभिनेत्रियां उनके (अनुराग कश्यप) साथ संबंध बनाने के लिए राज़ी हो गई थीं और वैसी ही उम्मीद वो मुझसे करते हैं.
ऋचा चड्ढा ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए 21 सितंबर को पायल घोष को क़ानूनी नोटिस भेजा था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
पायल घोष ने अब इसके जवाब में बॉम्बे हाईकोर्ट में माफ़ीनामा दिया है.

इमेज स्रोत, KomalNahta/Twitter
इससे पहले पायल घोष ने सात अक्टूबर को ट्वीट कर लिखा था कि 'मैं नहीं चाहती कि इस मामले में अनजाने में उनका या फिर मेरा उत्पीड़न हो. न्याय के लिए मेरी लड़ाई सिर्फ़ अनुराग कश्यप के ख़िलाफ़ है और मैं पूरी तरह से उसी पर ध्यान देना चाहती हूं.'
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया था और स्पष्ट शब्दों में कहा था कि वो किसी से भी माफ़ी नहीं मांगेंगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 3
उन्होंने लिखा था कि - 'उन्होंने किसी के ख़िलाफ़ कोई ग़लत बयानबाजी की. उन्होंने लिखा था कि उन्होंने सिर्फ़ वो कहा जो अनुराग कश्यप ने उनसे कहा था.'
ऋचा चड्ढा समेत अन्य अभिनेत्रियों का नाम लेने पर पायल की काफी आलोचना भी हुई थी. पर पायल कहती रहीं कि उन्होंने सिर्फ़ वही कहा जो अनुराग कश्यप ने उन्हें बताया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 4
एक ओर जहां कहा जा रहा है कि पायल ने बिना शर्त माफ़ी मांगी है वहीं पायल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा है कि कुछ शर्तों के साथ दायर किये गए सहमति पत्र को माननीय उच्च न्यायालय ने स्वीकार करते हुए अंतिम रूप दे दिया है. ना कोई जीता और ना कोई हारा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 5
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ सहमति शर्तों पर हस्ताक्षर के साथ ही बॉम्बे हाईकोर्ट में ऋचा चड्ढा की ओर से दायर किये गए मानहानि के केस को वापस ले लिया गया है.
क्या था पूरा मामला
19 सितंबर को एक ट्वीट करके पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर उनके साथ ज़बरदस्ती करने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 6
पायल घोष के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पूरे मामले को लेकर जानकारी मांगी थी.
रेखा शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा था, ''आप मुझे ncw@nic.in और @NCWIndia पर विस्तार से अपना पक्ष भेज सकती हैं. पूरे मामले को देखा जाएगा.''
पायल के एस ट्वीट के बाद अनुराग कश्यप ने ट्वीट करके अपना पक्ष रखा था.
अनुराग ने अपने ट्वीट में लिखा है, ''क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में. चलो कोई नहीं. मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए की औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया. थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम. बस यही कहूँगा की जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 7
अनुराग ने अगले ट्वीट में कहा, ''बाक़ी मुझपे आरोप लगाते-लगाते, मेरे कलाकारों और बच्चन परिवार को संग में घसीटना तो मतलब नहले पे चौका भी नहीं मार पाए. मैडम दो शादियाँ की हैं, अगर वो जुर्म है तो मंज़ूर है और बहुत प्रेम किया है, वो भी क़बूलता हूँ.''
अनुराग कश्यप ने पायल के आरोप के जवाब में कहा, ''चाहे मेरी पहली पत्नी हों, या दूसरी पत्नी हों या कोई भी प्रेमिका या वो बहुत सारी अभिनेत्रियाँ जिनके साथ मैंने काम किया है, या वो पूरी लड़कियों और औरतों की टीम जो हमेशा मेरे साथ काम करती आई हैं, या वो सारी औरतें जिनसे मैं मिला बस, अकेले में या जनता के बीच, मैं इस तरह का व्यवहार ना तो कभी करता हूँ ना तो कभी किसी क़ीमत पे बर्दाश्त करता हूँ.''
''बाक़ी जो भी होता है देखते हैं. आपके वीडियो में ही दिख जाता है कितना सच है कितना नहीं, बाक़ी आपको बस दुआ और प्यार. आपकी अंग्रेज़ी का जवाब हिंदी में देने के लिए माफ़ी.''
जिन अभिनेत्रियों का नाम लिया गया उन्होंने क्या प्रतिक्रिया दी थी
पायल घोष ने अपने जिस वीडियो में ऋचा चड्ढा का नाम लिया था उसमें उन्होंने हुमा कुरैशी और माही गिल को भी शामिल किया था.
जिसके बाद प्रतिक्रिया देते हुए हुमा कुरैशी ने ट्विटर पर लिखा था कि उनके अनुभव और जानकारी में अनुराग कश्यप ने उनके या किसी और के साथ कोई ग़लत व्यवहार नहीं किया.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 8
उन्होंने लिखा था, "अनुराग और मैंने आख़िरी बार 2012-13 में काम किया था. वे मेरे प्रिय दोस्त हैं और एक बेहद प्रतिभाशाली निर्देशक. मेरे अनुभव और जानकारी में उन्होंने मेरे या किसी और के साथ कोई ग़लत व्यवहार नहीं किया."
अनुराग कश्यप के बचाव में उनकी दोनों पूर्व पत्नियों ने भी सोशल मीडिया पोस्ट किये थे. अनुराग कश्यप की दोनों पूर्व पत्नियों ने अनुराग कश्यप का साथ दिया था.
अनुराग की पहली पत्नी आरती बजाज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा था, "अनुराग कश्यप आप रॉकस्टार हैं. महिलाओं को सशक्त करना जैसा आप करते भी रहते हैं और उनके लिए सुरक्षित जगह तैयार करते हैं, वो जारी रखें. मैं इसे सबसे पहले हमारी बेटी के साथ देखती हूँ. दुनिया में जरा सी भी ईमानदारी नहीं बची है और दुनिया बेकार लोगों से भरी हुई है. जितना हर कोई दूसरों से नफ़रत करने में अपनी ऊर्जा लगाता है, उतनी अगर रचनात्मकता में लगाए तो यह दुनिया एक बेहतर जगह होगी."
अनुराग की दूसरी पत्नी कल्कि केकलां ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा था, "डियर अनुराग, इस सोशल मीडिया के तमाशे को खुद पर हावी नहीं होने दो. आपने अपनी स्क्रिप्ट में औरतों की आज़ादी के लिए लड़ा है. पेशेवर और निजी दोनों ही जगहों पर औरतों की गरिमा की आपने सुरक्षा की है. मैं इस बात की गवाह रही हूँ कि निजी और पेशेवर दोनों ही जगहों पर आपने मुझे अपनी बराबरी का दर्जा दिया है. आप तलाक के बाद भी मेरे सम्मान के लिए खड़े रहे हैं. जब हम साथ नहीं थे तब भी अगर मैं काम की जगहों पर असुरक्षित महसूस करती थी तो उस वक्त आप मेरा साथ देते थे."
पायल के माफ़ी मांगने के बाद बॉलीवुड ने क्या कहा
पायल घोष ने ऋचा चड्ढा से माफ़ी मांग ली है लेकिन अनुराग कश्यप पर उन्होंने जो आरोप लगाए हैं, वो मामला अब भी क़ानूनी दायरे में है.
वहीं पायल घोष और ऋचा चड्ढा के बीच हुई इस 'सहमति' पर बॉलीवुड के कई जाने-माने लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
फ़िल्म अभिनेत्री दिया मिर्ज़ा ने ट्वीट किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 9
तापसी पन्नू ने लिखा है- "बिना शर्त माफ़ी, कुछ कथित शर्तों के साथ. अब क्या बोलें बहन... लेकिन आपने क्या लड़ाई लड़ी."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 10
स्वरा भास्कर ने लिखा है-
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 11
अभिनेत्री पत्रलेखा ने लिखा है-
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 12
अनुभव सिन्हा ने भी ट्वीट किया है और ऋचा को सुपर गर्ल बताया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 13
अपने पहले वीडियो में ऋचा समेत अन्य अभिनेत्रियों का नाम लेने और उसके लिए माफ़ी मांगने के बाद पायल घोष ने एक और वीडियो पोस्ट किया है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 14
यह वीडियो क़रीब ग्यारह घंटे पहले पोस्ट किया गया है. जिसमें पायल घोष ने बातें तो वही सारी कही हैं, अनुराग कश्यप पर आरोप भी पहले जैसे ही हैं लेकिन इस बार उन्होंने किसी अभिनेत्री का नाम नहीं लिया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)