You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के दौरान क्या पुलिस ने गोली चलाई थी?
उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के दौरान क्या पुलिस ने गोली चलाई थी?
प्रकाशित
उत्तर प्रदेश के संभल में बीते रविवार को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी. इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई.
पुलिस ने इस मामले में कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है. साथ ही पुलिस ने कहा है कि उनकी तरफ से सिर्फ़ टियर गैस, रबर बुलेट और रायट गन का इस्तेमाल किया गया था.
वहीं शाही जामा मस्जिद के सदर ज़फ़र अली जिन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी. उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस की तरफ़ से फ़ायरिंग की गई थी.
वीडियोः दिलनवाज़ पाशा
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित