अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो को अस्पताल में भर्ती कराया गया

अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो को अस्पताल में भर्ती कराया गया
प्रकाशित

झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं को लेकर अनशन पर बैठे स्टूडेंट लीडर देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई है.

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

देवेंद्र नाथ महतो पिछले क़रीब दस दिनों से भूख हड़ताल पर हैं.

वो सोमवार, 10 अगस्त को हुए विधानसभा मार्च में शामिल हुए थे.

इसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने रांची सदर अस्पताल की मेडिकल ऑफ़िसर नैन्सी प्रिया के हवाले से बताया कि देवेंद्र नाथ महतो के ब्लड शुगर लेवल में भारी गिरावट आई है और उनकी हालत गंभीर है.

नैन्सी प्रिया ने बताया, "देवेंद्र नाथ महतो का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.