नेपाल: जब 97 साल की बुज़ुर्ग 'योद्धा' की तरह मुस्कुराईं
नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे से निकाली गईं 97 साल की गुना माया बोहरा की तस्वीरें सोशल मीडिया और मीडिया कवरेज में छाई हुई हैं.
तस्वीरों में वह मिट्टी से पूरी तरह सनी हुईं एक खुदाई मशीन के स्कूप में बैठी नज़र आ रही हैं.
डॉक्टरों के मुताबिक़, गुना माया अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है.
उनके परपोते दीपक बोहरा ने बीबीसी नेपाली से कहा, "जब उन्हें मलबे से निकाला गया और खुदाई करने वाली मशीन के स्कूप में रखा गया, तो वह मुस्कुरा रही थीं. उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था जैसे कोई योद्धा जंग जीतकर लौटा हो."
उन्हें केयर होम के मलबे से निकालने में क़रीब चार घंटे लगे. दीपक अपनी बुज़ुर्ग रिश्तेदार को बचाने के लिए काठमांडू से पहुंचे थे.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



