पेरिस में तूफ़ानी हवाओं के बीच एफ़िल टावर पर गिरी बिजली

पेरिस में तूफ़ानी हवाओं के बीच एफ़िल टावर पर गिरी बिजली
प्रकाशित

शनिवार की शाम पेरिस में भारी तूफ़ान के बीच एफ़िल टावर पर बिजली गिरने से पूरा शहर कुछ पलों के लिए रोशन हो गया.

इस दृश्य ने पर्यटकों को रोमांच से भर दिया.

एफ़िल टावर पर बिजली गिरने का ये नज़ारा अब सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है.

यूरोप के दूसरे हिस्सों की तरह फ्रांस की राजधानी पेरिस भी भीषण गर्मी का सामना कर रही है.

भीषण गर्मी के बीच तूफ़ानी हवाओं से लोगों को राहत मिली है.

(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)