You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
बाइडन ने क्यों छोड़ा मैदान, क्या कमला हैरिस पर बनेगी सहमति
बाइडन ने क्यों छोड़ा मैदान, क्या कमला हैरिस पर बनेगी सहमति
प्रकाशित
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यह कहते हुए राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है कि यह ‘उनकी पार्टी और राष्ट्र के हित में है’.
बाइडन ने यह निर्णय ऐसे समय पर लिया है जब चार महीने बाद अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है. उनके इस फ़ैसले से व्हाइट हाउस की रेस दिलचस्प हो गई है.
जो बाइडन ने सोशल मीडिया पर जारी किए अपने बयान के बाद ये भी कहा कि वो राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर मौजूदा उपराष्ट्रति कमला हैरिस के नाम का समर्थन करते हैं.