You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
एवरेस्ट पर 6 दिनों तक फंसे रहे शेरपा को ज़िंदा बचाया गया
वीडियो में स्ट्रेचर पर नज़र आ रहे ये शख्स हैं, दावा शेरपा, जो माउंट एवरेस्ट पर लापता हो गए थे.
इन्हें 6 दिनों बाद माउंट एवरेस्ट से ज़िंदा बचाया गया है. इस दौरान उनका ऑक्सीजन ख़त्म हो गया था. उनके पास न खाना था और न पानी.
यह अपने किस्म का एक अनोखा मामला है. वह 29 मई को पहाड़ पर चढ़ाई कर रही अपनी टीम से बिछड़ गए थे, ऐसा माना जा रहा था कि उनकी मौत हो गई होगी.
दावा ने बताया कि उन्होंने बर्फ़ खाकर खुद को ज़िंदा रखा. दावा शेरपा 4 जून को बेस कैंप के ठीक ऊपर सफाई दल को मिले.
अब उनकी हालत बेहतर है और उनका फ्रॉस्टबाइट, ठंड से लगी चोटों, डीहाइड्रेशन और ट्रॉमा का इलाज चल रहा है.
ऐसा बताया जा रहा है कि इस सीज़न माउंट एवरेस्ट पर कम से कम 5 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक हज़ार से ज़्यादा पर्वतारोही चोटी पर पहुंचे. जिससे यह अब तक का सबसे व्यस्त सीज़न बन गया है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.