महाराष्ट्र में पानी में बह गए सैकड़ों सिलेंडर

वीडियो कैप्शन, महाराष्ट्र में पानी में बह गए सैकड़ों सिलेंडर
महाराष्ट्र में पानी में बह गए सैकड़ों सिलेंडर
प्रकाशित

पानी में बहते हुए सैकड़ों सिलेंडरों का ये वीडियो महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले का है.

यहां के पनवेल तालुका के चावणे गांव में एचपीसीएल का एक बॉटलिंग प्लांट है और प्लांट के ही परिसर से होकर एक पातालगंगा नदी की धारा बहती है.

भारी बारिश के कारण धारा का जलस्तर अचानक बढ़ गया और पानी प्लांट के परिसर में घुस गया. बाढ़ का पानी दो हज़ार से ज़्यादा सिलेंडरों को बहाकर नदी में ले गया.

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया है कि ये सभी सिलेंडर खाली हैं और इनमें से 1,200 सिलेंडर पहले ही बरामद किए जा चुके हैं.

ज़िला प्रशासन ने उन नागरिकों से भी अपील की है जिन्हें ये गैस सिलेंडर मिले हों कि वे इन्हें HPCL डीलर या खालापुर या पेण स्थित तहसीलदार कार्यालय में जमा करा दें.

(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)