You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पाकिस्तानी लड़की की हत्या से जुडे़ मामले पर बोलीं इटली की पीएम
इटली के सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार 15 जुलाई को पाकिस्तानी मूल की एक लड़की की हत्या के मामले में अंतिम फ़ैसला सुनाया है.
अदालत ने लड़की के पाँच रिश्तेदारों को हत्या के मामले में दोषी ठहराया.
इस पर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की प्रतिक्रिया आई है.
मेलोनी ने एक्स पर लिखा, "इटली में रहने वाली पाकिस्तानी मूल की युवती समन अब्बास की हत्या उसके माता-पिता और कुछ रिश्तेदारों ने इसलिए कर दी थी क्योंकि उसने जबरन कराई जा रही शादी का विरोध किया और अपने भविष्य का फ़ैसला ख़ुद करने के अधिकार पर ज़ोर दिया."
उन्होंने कहा, "अदालत का फ़ैसला उसकी ज़िंदगी वापस नहीं ला सकता, लेकिन यह ज़रूरी था कि इस बर्बर अपराध के दोषियों को आख़िरकार क़ानून के तहत अंतिम रूप से सज़ा मिले."
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)