आईसीसी वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप: दूसरे सेमीफ़ाइनल में इंग्लैंड ने साउथ अफ़्रीका को हराया

साउथ अफ़्रीका बनाम इंग्लैंड सेमीफ़ाइनल मैच

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, साउथ अफ़्रीका बनाम इंग्लैंड सेमीफ़ाइनल मैच
प्रकाशित
पढ़ने का समय: 1 मिनट

इंग्लैंड में महिलाओं का टी-20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है. इस प्रतियोगिता की ख़िताबी दौड़ अब आख़िरी स्टेज पर आ गई है.

पहले सेमीफ़ाइनल में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज़ को आठ विकेट से हरा दिया. वहीं दूसरे सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रनों से हरा दिया.

फ़ाइनल मुकाबला पांच जुलाई को खेला जाएगा.

आप इस मैच की कमेंट्री बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट के अलावा यू-ट्यूब चैनल पर भी सुन सकते हैं.

बीबीसी हिन्दी ने सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल के रोमांच को आप तक पहुँचाने के लिए ये ख़ास पहल की है.

मैच के पल-पल का हाल बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के सौजन्य से आप तक पहुँचेगा.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)