You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हुईं नूतन ने ये सब बताया
नीट पेपर लीक के ख़िलाफ़ 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान झारखंड की नूतन टोप्पो गंभीर रूप से घायल हो गई थीं.
गुड़गांव में पार्ट टाइम जॉब के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहीं नूतन स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में शामिल हुई थीं.
नूतन का दावा है कि इस दौरान उनके दाहिने कान को छूते हुए एक गोली निकली, जिससे वो घायल हो गईं.
राम मनोहर लोहिया अस्पताल की डिस्चार्ज समरी में नूतन के कान पर गन शॉट्स की बात है. ये डिस्चार्ज समरी 20 जुलाई की है.
हालांकि, दिल्ली पुलिस और भारत सरकार की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि इस विरोध प्रदर्शन के दौरान गोली नहीं चलाई गई.
रांची के जिस प्राइवेट हॉस्पिटल में नूतन का इलाज हो रहा है, वहां से जब वो 30 जुलाई को डिस्चार्ज हुईं तो डिस्चार्ज समरी में उनकी चोट को पैलेट गन की चोट बताया गया है.
रिपोर्ट: मोहम्मद सरताज आलम
शूट: निशांत कुमार
वीडियो एडिटर: सदफ ख़ान
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित