शुक्रवार, 30 जनवरी, 2009 को 07:37 GMT तक के समाचार
सानिया मिर्ज़ा और महेश भूपति की भारतीय जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिक्स्ड डबल्स के फ़ाइनल में पहुँच गई है.
दोनों ने चेक गणराज्य के इवेटा बेनेसोवा और लुकास ड्लोही को आसानी से सीधे सेटों में हरा दिया.
सानिया-भूपति ने 4-6, 1-6 से जीत हासिल की. पहले सेट में मुक़ाबला काँटे का रहा लेकिन दूसरे सेट में भारतीय जोड़ी को कोई चुनौती नहीं मिली.
फ़ाइनल में भारतीय जोड़ी का मुक़ाबला फ़्रांस की नताली डेची और इसराइल के एंडी राम से होगा.
डेची और राम की जोड़ी ने सेमीफ़ाइनल में स्पेन के अनाबेल मेदीना और टॉमी रॉब्रेडो को 7-6, 6-4 से हराया था.
महेश भूपति बहामास के मार्क नोल्स के साथ जोड़ी बनाकर डबल्स मुक़ाबलों में पहले ही फ़ाइनल में पहुँच चुके हैं.
सेमीफ़ाइनल में भूपति और नोल्स ने ऑस्ट्रिया के ओलिवर मराख़ और पोलैंड के वूकाश कूबोट की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3 और 6-1 से मात दी थी.