सोमवार, 08 सितंबर, 2008 को 04:14 GMT तक के समाचार
अमरीकी ओपन में महिलाओं के सिंगल्स का ख़िताब सरीना विलियम्स ने जीत लिया है.
फ़ाइनल में उन्होंने सर्बिया की येलेना यान्कोविच को सीधे सेटों में 6-4, 7-5 से हरा दिया.
सरीना ने पहला सेट आसानी से जीता जबकि दूसरे सेट में उन्हें येलेना से थोड़ी चुनौती अवश्य मिली.
इसके पहले ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस में येलेना यान्कोविच ने सरीना विलियम्स को सीधे सेटों में हरा दिया था.
इसके पहले क्वार्टर फ़ाइनल में दोनों बहनों सरीना विलियम्स और वीनस विलियम्स के बीच मुक़ाबला हुआ था जिसमें सेरेना ने वीनस को हरा दिया था.
ग़ौरतलब है कि महिला वर्ग का एकल फ़ाइनल शनिवार को होने वाला था पर इसे भी बारिश के कारण स्थगित करना पड़ा.
वर्ष 1974 से यूएस ओपन के इतिहास में यह पहली बार है जब महिला एकल फ़ाइनल शनिवार को नहीं खेला जा सका.
दूसरी ओर रफ़ाएल नडाल का अमरीकी ओपन टेनिस प्रतियोगिता जीतने का सपना टूट गया है.
अमरीकी ओपन के सेमीफ़ाइनल में एंडी मरे ने उन्हें 6-2, 7-6, 4-6, 6-4 से हरा दिया.
ब्रिटेन के एंडी मरे पहली बार किसी ग्रैंड स्लेम प्रतियोगिता के फ़ाइनल में पहुँचे हैं.
अब यूएस ओपन के फ़ाइनल में सोमवार को एंडी मरे का मुक़ाबला रोजर फ़ेडरर से होगा.