http://www.bbcchindi.com

शनिवार, 09 अगस्त, 2008 को 17:07 GMT तक के समाचार

बीजिंग में किसने जीते कितने पदक?

29वें ओलंपिक खेलों का समापन 24 अगस्त को हो गया. तक़रीबन 17 दिन चले खेलों के इस महाकुंभ में चीन ने अमरीका और रूस को हराकर खेलों में अपनी बादशाहत साबित कर दी.

बीजिंग ओलंपिक में 35 खेलों की 302 स्पर्धाओं में कुल मिलाकर 900 से अधिक पदकों के लिए खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया. जिनमें सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने के लिए अमरीका के तैराक माइकल फेल्प्स और जमैका के धावक उसेन बोल्ट ने सबसे ज़्यादा सुर्खियाँ बटोरीं.
--------------------------------------------------------------------------------

बीजिंग ओलंपिक 2008 की पदक तालिका के लिए क्लिक करें

--------------------------------------------------------------------------------

ग्यारह हज़ार से अधिक एथलीट और खिलाड़ियों ने इस महाकुंभ में हिस्सा लिया.

एथेंस ओलंपिक 2004 की पदक तालिका

भारत ने ओलंपिक खेलों के लिए अपना 56 सदस्यीय दल भेजा था. इस बार के ओलंपिक में भारत को तीन पदक हासिल हुए. ओलंपिक इतिहास में पहली बार भारत को किसी व्यक्तिगत प्रदर्शन पर स्वर्ण पदक मिला. ये पदक 10 मीटर एयर रायफ़ल में अभिनव बिंद्रा ने दिलवाया. इसके अलावा दो कांस्य पदक मिले. एक मुक्केबाज़ी में विजयेंद्र को और दूसरा कुश्ती में सुशील कुमार को.

आठ अगस्त को शुरू हुए ये खेल 24 अगस्त तक चले. यह 29वाँ आधुनिक ओलंपिक खेल रहा. यह तीसरा ओलंपिक खेल है जो किसी एशियाई देश में आयोजित किया गया है, इसके पहले टोक्यो और सोल में इन खेलों का आयोजन हो चुका है.

अगले ओलंपिक खेल 2012 में लंदन में होंगे.