सोमवार, 04 अगस्त, 2008 को 07:59 GMT तक के समाचार
बीबीसी फ़न ऐंड गेम्स में इस बार भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान अनिल कुंबले, ब्रैट ली, दीपिका पादुकोण और भी बहुत कुछ.
अनिल बात कर रहे हैं भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरिज़ पर और ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ ब्रेट ली बता रहे हैं कि वो क्यूं मशहूर हैं भारतीय क्रिकेट प्रेमियों में.
साथ ही ब्रेट ली ने बताया कि क्रिकेट के अलावा उनके और क्या शौक हैं. और हां, ब्रेट ली कुछ-कुछ हिंदी में बोलते सुन सकते हैं फ़न ऐंड गेम्स में
अगले महीने के आख़िर में ट्वेंटी-20 का कारवां फिर लौटेगा पूरे जोश से. फ़न ऐंड गेम्स में सुनिए सितंबर-अक्तूबर में भारत में होने ट्वेंटी-20 चैंपियन्स लीग के बारे में.
इसके अलावा ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों से उम्मीदों पर भी कुछ ख़ास इस फ़न ऐंड गेम्स में.
यहां आप सुन सकते हैं बॉक्सर विजेंदर और अखिल कुमार, टैबल टेनिस खिलाड़ी नेहा अग्रवाल और तीरंदाज़ डोला बनर्जी को
और साथ ही हैं ओम शांति ओम से बॉलीवुड में छाई दीपिका पादुकोण भी. दीपिका बता रहीं हैं अभिनय के अलावा क्या शौक हैं उनके.
हाल ही में अपना पापा मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रहे प्रकाश पादुकोण के साथ दीपिका के खेला एक बैडमिंटन मैच. सुनिए क्या कहना है दीपिका का बैडमिंटन पर.