रविवार, 29 जून, 2008 को 18:05 GMT तक के समाचार
मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अभी एक दिवसीय मैचों से दूर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताज़ा वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुँच गए हैं. पहले सचिन तीसरे नंबर पर थे.
एशिया कप के दौरान अच्छे फ़ॉर्म में नज़र आ रहे भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पाँच पायदान की छलांग लगाकर चौथे नंबर पर पहुँच गए हैं.
चौथे नंबर पर धोनी के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग और माइक हसी भी हैं. तीसरे नंबर पर हैं पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ़ हैं.
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 758 अंक के साथ दूसरे नंबर पर हैं. दक्षिण अफ़्रीका के कप्तान ग्रैम स्मिथ पहले नंबर पर बने हुए हैं. उनके 792 अंक हैं.
एशिया कप में अच्छा खेल रहे धोनी के 750 अंक हैं. टॉप 20 में भारत के दो और बल्लेबाज़ हैं. युवराज सिंह 14वें और गौतम गंभीर 20वें नंबर पर हैं.
गेंदबाज़ों में टॉप चार खिलाड़ियों के स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ है. न्यूज़ीलैंड के कप्तान डेनियल वेटोरी पहले नंबर पर बने हुए हैं. नाथन ब्रैकेन दूसरे, शेन बॉन्ड तीसरे और श्रीलंका के चमिंडा वास चौथे नंबर पर हैं.
भारत का कोई भी गेंदबाज़ टॉप 20 में नहीं है. वनडे टीम की रैंकिंग में भारत चौथे स्थान पर बना हुआ है. भारत के 114 अंक हैं. सिर्फ़ एक अंक ज़्यादा यानी 115 अंकों के साथ न्यूज़ीलैंड की टीम तीसरे नंबर पर है.
ऑस्ट्रेलिया 128 अंक के साथ पहले और दक्षिण अफ़्रीका 127 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है. जबकि 110 अंकों के साथ पाकिस्तान पाँचवें स्थान पर है.
न्यूज़ीलैंड के साथ वनडे सिरीज़ में हार के साथ ही इंग्लैंड की टीम सातवें नंबर पर चली गई है. श्रीलंका की टीम छठे नंबर पर है.
वनडे रैंकिंग
बल्लेबाज़
1. ग्रैम स्मिथ (दक्षिण अफ़्रीका)
2. सचिन तेंदुलकर (भारत)
3. मोहम्मद यूसुफ़ (पाकिस्तान)
4. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
4. माइक हसी (ऑस्ट्रेलिया)
4. महेंद्र सिंह धोनी (भारत)
7. शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज़)
8. एबी डी वेलियर्स (दक्षिण अफ़्रीका)
8. मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)
10. हर्शेल गिब्स (दक्षिण अफ़्रीका)
11. केविन पीटरसन (इंग्लैंड)
12. माइकल क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया)
13. एंड्रयू साइमंड्स (ऑस्ट्रेलिया)
14. कुमार संगकारा (श्रीलंका)
14. युवराज सिंह (भारत)
16. ज़ाक कैलिस (दक्षिण अफ़्रीका)
17. शोएब मलिक (पाकिस्तान)
18. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज़)
19. सलमान बट (पाकिस्तान)
20. गौतम गंभीर (भारत)
20. रामनरेश सरवन (वेस्टइंडीज़)
गेंदबाज़
1. डेनियल वेटोरी (न्यूज़ीलैंड)
2. नाथन ब्रैकेन (ऑस्ट्रेलिया)
3. शेन बॉन्ड (न्यूज़ीलैंड)
4. चमिंडा वास (श्रीलंका)
5. डेरेन पॉवेल (वेस्टइंडीज़)
6. आंद्रे नेल (दक्षिण अफ़्रीका)
7. ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया)
7. जेरोम टेलर (वेस्टइंडीज़)
9. शाहिद अफ़रीदी (पाकिस्तान)
10. काइल मिल्स (न्यूज़ीलैंड)
11. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)
12. स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)
13. फ़रवीज़ महारूफ़ (श्रीलंका)
14. मखाया एंटिनी (दक्षिण अफ़्रीका)
15. मिचेल जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया)
16. ब्रैड हॉग (ऑस्ट्रेलिया)
17. एंड्रयू फ़्लिंटफ़ (इंग्लैंड)
18. जैकब ओरम (न्यूज़ीलैंड)
19. पीटर ऑन्गडॉन्ग (कीनिया)
20. अब्दुर्रज़्ज़ाक़ (बांग्लादेश)
टीमें
1. ऑस्ट्रेलिया
2. दक्षिण अफ़्रीका
3. न्यूज़ीलैंड
4. भारत
5. पाकिस्तान
6. श्रीलंका
7. इंग्लैंड
8. वेस्टइंडीज़
9. बांग्लादेश
10. आयरलैंड
11. ज़िम्बाब्वे
12. कीनिया
ऑल राउंडर
1. शोएब मलिक (पाकिस्तान)
2. शाहिद अफ़रीदी (पाकिस्तान)
3. जैकब ओरम (न्यूज़ीलैंड)
4. ज़ाक कैलिस (दक्षिण अफ़्रीका)
5. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज़)