http://www.bbcchindi.com

सोमवार, 23 जून, 2008 को 11:16 GMT तक के समाचार

मैच के बाद किसने क्या कहा

भारत ने जब 1983 में विश्व कप जीता था तो ये पूरे देश के लिए ऐतिहासिक दिन था.मैच जीतने के बाद विजेता टीम के कप्तान कपिल देव ने जो बयान दिया था कई लोगों के ज़हन में वो आज भी ताज़ा है.

विश्व कप 1983 पर विशेष

आइए एक नज़र डालते हैं कि 1983 में फ़ाइनल मैच के बाद किसने क्या कहा था

कपिल देव

मैं बहुत खुश हूँ. मेरी टीम ने जो कर दिखाया है उससे मैं बेहद खुश हूँ. हम यहाँ दोबारा आने चाहते हैं, अगले साल इसी जज़्बे के साथ. हम अगली बार भी ऐसा ही करना चाहेंगे. वीवी रिचर्डस वेस्टइंडीज़ के लिए अच्छी बल्लेबाज़ी कर थे पर वो कुछ ज़्यादा ही तेज़ खेल रहे थे. हमारे लिए अच्छा ही था कि वे तेज़ खेलें क्योंकि हमें लगा कि इसी दौरान वे अपना विकेट गंवा देंगे. वे 60 ओवर के हिसाब से नहीं 30 ओवर के हिसाब से खेल रहे थे.

183 का स्कोर कुछ ख़ास नहीं था लेकिन हमें बस कुछ विकेटों की ज़रूरत थी. पूरी प्रतियोगिता में हम विजेताओं की तरह खेले. हर खिलाड़ी जी जान से खेला और कहा कि हम जीत कर रहेंगे. अब हम जश्न मनाएँगे क्योंकि ऐसे मौके आसानी से नहीं आते.

क्लाइव लॉइड, वेस्टइंडीज़ के पूर्व कप्तान

हमने अच्छी गेंदबाज़ी की. अगर आप किसी टीम को 183 रनों तक सीमित कर दें तो अच्छा ही है. लेकिन हमने बल्लेबाज़ी नहीं की.

मोहिंदर अमरनाथ, मैन ऑफ़ द मैच

दरअसल भारत को ब्रेकथ्रू की ज़रूरत थी. मैने जब अपनी पहली विकेट ली तो ये टीम के लिए बहुत अच्छा हुआ.

फिर मार्शल का विकेट गया और मैच हमारे नियंत्रण में था. ये बड़ा दिन है. मेरे पिताजी ज़रूर घर पर मैच देख रहे होंगे.