शनिवार, 14 जून, 2008 को 09:12 GMT तक के समाचार
बांग्लादेश में चल रही त्रिकोणीय श्रृंखला का फ़ाइनल मुक़ाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहा है.
पाकिस्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.
लीग मैच में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह पराजित किया था.
इसके बाद भारतीय टीम ने मेज़बान बांग्लादेश के ख़िलाफ़ भी जीत दर्ज की थी.
भारतीय टीम ऊँचे मनोबल के साथ मैदान पर उतर रही है. गंभीर और सहवाग की सलामी जोड़ी बेहतरीन फ़ॉर्म में है.
भारतीय टीम
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), युवराज सिंह, गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, यूसुफ़ पठान, इरफ़ान पठान, ईशांत शर्मा, प्रवीण कुमार, पीयूष चावला.
पाकिस्तानी टीम
शोएब मलिक (कप्तान), सलमान बट, कामरान अकमल, मिसबाह उल हक़, यूनिस ख़ान, मोहम्मद यूसुफ़, शाहिद अफ़रीदी, फ़वाद आलम, उमर गुल, सोहेल तनवीर, राव इफ्तिख़ार अंज़ुम.