गुरुवार, 03 अप्रैल, 2008 को 04:17 GMT तक के समाचार
भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच दूसरा टेस्ट अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेला जा रहा है.
भारत फ़िटनेस की समस्या से जूझ रहा है. इशांत शर्मा और सचिन तेंदुलकर फ़िट नहीं है और सचिन इस टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं.
टीम में सचिन के स्थान पर इरफ़ान पठान को जगह दी गई है.
उल्लेखनीय है कि चेन्नई में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ हो गया था.
इस टेस्ट में दक्षिण अफ़्रीका ने पहली पारी में 540 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. इसके जवाब में भारत ने 627 रन बनाए थे.
टेस्ट में वीरेंदर सहवाग ने तिहरा शतक जमाया था और राहुल द्रविड़ ने भी अपने टेस्ट क्रिकेट के दस हज़ार रन पूरा करते हुए शतक लगाया था.
भारतीय कप्तान अनिल कुंबले का कहना है कि दक्षिण अफ़्रीका से सिरीज़ जीतकर उनकी टीम आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक पर आना चाहती है.
कुंबले का कहना था कि भारतीय टीम तैयार है और वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी.
भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच अंतिम टेस्ट 11 से 15 अप्रैल तक कानपुर में खेला जाएगा.
भारतीय टीम
अनिल कुंबले (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, सौरभ गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, वसीम जाफ़र, वीरेंदर सहवाग, इरफ़ान पठान, हरभजन सिंह, एस श्रीसंत और रुद्र प्रताप सिंह.