http://www.bbcchindi.com

शनिवार, 05 अप्रैल, 2008 को 14:39 GMT तक के समाचार

बीबीसी फ़न एंड गेम्स: खेलों की चटपटी ख़बरें

खेल जगत की इस हफ़्ते की ख़बरें एक नए और तरोताज़ा अंदाज़ में लेकर बीबीसी हिंदी एफ़ एम का कार्यक्रम बीबीसी फ़न एंड गेम्स.

कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता दीपक और दीप्ति के साथ इस कड़ी में सुनिए बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ को. शाहरुख़ इंडियन प्रीमियर लीग की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मालिक हैं.

बीबीसी फ़न ऐंड गेम्स

इस कार्यक्रम में शाहरुख़ बता रहे हैं कि वह अपनी टीम की हौसलाअफ़्ज़ाई के लिए हर मैच के दौरान मौजूद रहेंगे.

कार्यक्रम में बॉलीवुड की हिट मशीन अक्षय कुमार भी हैं, जो अब बन गए हैं आईपीएल की डेल्ही डेयरडेविल्स टीम के ब्रैंड अंबेसडर.

अक्षय बता रहे हैं कि वो बचपन से ही क्रिकेट के दीवाने रहे हैं. वो अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कह रहे हैं कि दिल्ली के लाल क़िले के पीछे उन्होंने ख़ूब क्रिकेट खेली है।

और हैं शोएब अख़्तर, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रतिबंध लगाए जाने के बाद, इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करने के बारे में बता रहे हैं.
शोएब अख़्तर
प्रतिबंध के ख़िलाफ़ की अपील

महेंद्र सिंह धोनी को भी आप इस कार्यक्रम सुन सकते हैं. धोनी बता रहे हैं कि उनका मक़सद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ट्रॉफी जीतना है. धोनी इस टीम के कप्तान हैं

इस कार्यक्रम में आप प्रीति ज़िंटा को भी सुन सकते हैं. प्रीति आईपीएल की किंग्स इलेवन पंजाब टीम के मालिकों में से एक हैं.

कार्यक्रम पर अपनी राय व्यक्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें

प्रीति बता रहीं हैं कि उनके पास एक बेहतरीन टीम है और उन्हें टीम से अच्छे प्रदर्शन की आशा है.