बुधवार, 26 मार्च, 2008 को 03:42 GMT तक के समाचार
भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जा रहा है.
दक्षिण अफ़्रीका ने पहली पारी में 540 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. इसके जवाब में भारत ने 627 रन बनाए थे.
इस मैच की विशेष बात ये रही है कि सहवाग ने तिहरा शतक जड़ा और राहुल द्रविड़ ने अपने 10 हज़ार रन पूरे किए.
भारतीय कप्तान अनिल कुंबले का कहना है कि दक्षिण अफ़्रीका से सिरीज़ जीतकर उनकी टीम आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक पर आना चाहती है.
कुंबले का कहना था कि भारतीय टीम तैयार है और वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी.
दूसरा टेस्ट मैच तीन से सात अप्रैल तक अहमदाबाद और आख़िरी मैच 11 से 15 अप्रैल तक कानपुर में खेला जाएगा.
पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम
अनिल कुंबले (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (उप कप्तान), सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरभ गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, वसीम जाफ़र, वीरेंदर सहवाग, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, इरफ़ान पठान, हरभजन सिंह, मुरली कार्तिक, एस श्रीसंत और रुद्र प्रताप सिंह