http://www.bbcchindi.com

गुरुवार, 24 जनवरी, 2008 को 00:13 GMT तक के समाचार

एडिलेड टेस्ट मैच का स्कोर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है.

एक ओर मेज़बान टीम ऑस्ट्रेलिया इस सिरीज़ में 2-1 से आगे है लेकिन पर्थ में हुई हार का बदला लेने की उसकी कोशिश ज़रुर रहेगी.

उधर पहले दो टेस्ट मैचों में मिली क़रारी हार और विवाद के बाद भारत ने तीसरे टेस्ट मैच में जीत हालिस कर सिरीज़ में शानदार वापसी की है. और इस मैच में उसकी कोशिश होगी कि इसे जीतकर सिरीज़ को बराबरी पर लाया जाए.

ताज़ा स्कोर के लिए यहाँ क्लिक करें

लेकिन अब मैच किसी निर्णय की ओर जाने के बजाय अनिर्णित छूटने की ओर जाता दिख रहा है.

भारत ने पहली पारी में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 526 रन बनाए.

भारत के इस बड़े स्कोर का पीछा करते हुए खेल के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने हेडन के शानदार शतक की बदौलत तीन विकेट पर 322 रन बना लिए थे.

तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने के समय रिकी पोंटिंग 79 और माइकल क्लार्क 37 रन बनाकर खेल रहे थे.

भारत को खेल के तीसरे दिन आरपी सिंह की कमी खली जो मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान पर नहीं उतर सके.

उनके चोटिल होने से पाँच गेंदबाज़ों के साथ उतरने की भारत की रणनीति को झटका लगा.

टीमें इस प्रकार हैं,

भारतीय टीम : वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, सौरव गांगुली, इरफ़ान पठान, महेंद्र सिह धोनी, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, आरपी सिंह, ईशांत शर्मा.

ऑस्ट्रेलियाई टीम : मैथ्यू हेडन, फ़िल जैक़्स, रिकी पॉन्टिंग, माइकल हसी, माइकल क्लार्क, एंड्र्यू साइमंड, एडम गिलक्रिस्ट, बैड हॉग, ब्रेट ली, मिशेल जॉनसन, स्टूअर्ट क्लार्क,