http://www.bbcchindi.com

मंगलवार, 25 दिसंबर, 2007 को 23:19 GMT तक के समाचार

मेलबोर्न टेस्ट का स्कोरकार्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की शृंखला का पहला टेस्ट मेलबोर्न में खेला जा रहा है.

भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का यह 100 टेस्ट है, साथ ही मेलबोर्न क्रिकेट मैदान पर खेला जाने वाला यह 100 वां टेस्ट भी है.

टेस्ट मैच का स्कोरकार्ड जानने के लिए क्लिक करें

भारतीय टीम में सौरभ गांगुली के अलावा, सचिन, लक्ष्मण, राहुल द्रविड़, सहवाग इरफ़ान पठान और अनिल कुंबले उन खिलाड़ियों में हैं जो पहले भी ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर चुके हैं.

ऐसा माना जा रहा है कि टीम के कई वरिष्ठ खिलाड़ियों सचिन, सौरभ, राहुल, लक्ष्मण और अनिल कुंबले का यह आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा हो सकता है.

टीमें इस प्रकार हैं-

ऑस्ट्रेलिया

पीए जैक्स, मैथ्यू हेडन, रिकी पॉटिंग (कप्तान), माइक हसी, एम क्लार्क, ए साइमंड्स, एडम गिलक्रिस्ट, ब्रैड हॉग, ब्रेट ली, मिशेल जॉनसन, स्टुअर्ट क्लार्क

भारत

अनिल कुंबले (कप्तान), वसीम जाफ़र, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, , हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान, रूद्र प्रताप सिंह,