सोमवार, 05 नवंबर, 2007 को 02:16 GMT तक के समाचार
भारत और पाकिस्तान के बीच गुवाहाटी में सोमवार को पाँच मैचों की वनडे सिरीज़ का पहला मैच हो रहा है.
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया है.
इस रोमांचक सिरीज़ में एक-दूसरे की हमेशा से कड़ी प्रतिद्वंद्वी रही टीमें आमने-सामने होंगी.
जहाँ भारत की कोशिश होगी कि वो घरेलू मैदान पर पाकिस्तान की टीम को दबाव में लेकर अपनी जीत तय करे वहीं पाकिस्तान टी-20 में भारत से मिली हार का बदला लेने की कोशिश करेगा.
हालांकि दोनों टीमों के बीच मैच सिरीज़ शुरू होने से ठीक पहले ही पाकिस्तान में सियासी करवट आपातकाल लेकर आई है पर पाकिस्तानी टीम के मैनेजर तलत अली इस बात से इनकार करते हैं कि पाकिस्तान में इमरजेंसी लागू होने का असर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पड़ेगा.
टीमें
भारत: सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, गौतम गंभीर, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, मुरली कार्तिक, इरफ़ान पठान, जहीर ख़ान, आरपी सिंह और हरभजन सिंह
पाकिस्तान : कामरान अकमल, सलमान बट, यूनुस ख़ान, मोहम्मद यूसुफ़, शोएब मलिक, शाहिद अफ़रीदी, इफ़्तिख़ार, शोएब अख़्तर, उमर गुल, मिस्बाह उल हक़ और अब्दुर रहमान.