http://www.bbcchindi.com

रविवार, 14 अक्तूबर, 2007 को 03:19 GMT तक के समाचार

नागपुर वनडे का स्कोरकार्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच छठा एक दिवसीय मैच रविवार को नागपुर में खेला जा रहा है.

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया है.

भारत के लिए यह मैच काफ़ी अहम है क्योंकि अगर भारत ये मैच हारा तो ऑस्ट्रेलिया की टीम सिरीज़ जीत जाएगी.

अभी तक ऑस्ट्रेलिया इस सिरीज़ में 3-1 से आगे है.

मैच का ताज़ा स्कोर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

सात मैचों की सिरीज़ का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. चंडीगढ़ में खेले गए मैच को छोड़ दें तो बाकी के तीन मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ही जीत हासिल की.

ट्वेन्टी-20 विश्व कप में ख़िताबी जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ में अभी तक के प्रदर्शन के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर भी काफ़ी दबाव है.

भारतीय टीम

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), युवराज सिंह (उप कप्तान), सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, राहुल द्रविड़, रॉबिन उथप्पा, इरफ़ान पठान, मुरली कार्तिक, ज़हीर ख़ान, श्रीसंत और हरभजन सिंह

ऑस्ट्रेलिया टीम

रिकी पोंटिंग (कप्तान), एडम गिलक्रिस्ट (उप कप्तान), नाथन ब्रैकेन, माइकल क्लार्क, ब्रैड हैडिन, ब्रैड हॉज, ब्रैड हॉग, जेम्स होप्स, मिचेल जॉनसन, ब्रेट ली, एंड्रयू साइमंड्स