शुक्रवार, 05 अक्तूबर, 2007 को 03:31 GMT तक के समाचार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे आज हैदराबाद में खेला जा रहा है.
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.
भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ है. रोमेश पोवार की जगह युवा बल्लेबाज़ रोहित शर्मा टीम में शामिल किए गए हैं.
उधर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग की भी वापसी हुई है.
पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद दूसरे वनडे में भारत की हार हुई थी.
हैदराबाद के मैदान पर भारत से सिर्फ़ एक मैच खेला है. वर्ष 2005 में खेले गए उस मैच में दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को पाँच विकेट से हराया था.
टीम इस प्रकार है:
भारत: गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, रॉबिन उथप्पा, युवराज सिंह, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), इरफ़ान पठान, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान, रोहित शर्मा और एस श्रीसंत.
ऑस्ट्रेलिया: एडम गिलक्रिस्ट, मैथ्यू हेडन, ब्रैड हॉज, माइकल क्लार्क, रिकी पोंटिंग (कप्तान), एंड्र्यू साइमंड्स, ब्रैड हॉग, स्टुअर्ट क्लार्क, जेम्स होप्स, ब्रेट ली, मिशेल जॉनसन.