मंगलवार, 18 सितंबर, 2007 को 12:01 GMT तक के समाचार
ट्वेन्टी 20 विश्व कप के अंतर्गत सुपर-8 के मैच में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मैच चल रहा है.
पाकिस्तान ने अपने पिछले मैच में श्रीलंका को 33 रनों से हरा दिया था.
इस मैच में हार या जीत ये तय कर सकती है कि इस ग्रुप में शीर्ष स्थान पर कौन सी टीम है.
दोनों टीमें ग्रुप एफ़ में हैं.
ऑस्ट्रेलिया को ट्वेन्टी-20 के अपने पहले ही मैच में ज़िम्बाब्वे के हाथों हार का मुँह देखना पड़ा था लेकिन उसके बाद के सारे मैच ऑस्ट्रेलिया ने
जीते हैं.
वहीं पाकिस्तान को भी अपने शुरूआती मैचों में भारत के ख़िलाफ़ बॉल आउट के तहत हार हाथ लगी थी.