रविवार, 16 सितंबर, 2007 को 16:01 GMT तक के समाचार
ट्वेन्टी 20 विश्व कप में रविवार को सुपर आठ मैच में इंग्लैंड और
दक्षिण अफ़्रीका के बीच मैच हो रहा है.
इंग्लैंड अपना पिछला मैच ऑस्ट्रेलिया से हार गया था जबकि दक्षिण अफ़्रीका अपने दोनों मैच जीत चुका है.
रविवार को सुपर-8 के पहले मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने भारत को 10 रनों से हरा दिया.
न्यूज़ीलैंड के 190 रन के जवाब में भारत 180 रन ही बना पाया.
वहीं एक अन्य मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को नौ विकेट से मात दी.