मंगलवार, 11 सितंबर, 2007 को 16:21 GMT तक के समाचार
दक्षिण अफ़्रीका और वेस्टइंडीज़ के बीच ट्वेन्टी-20 क्रिकेट विश्व कप का पहला मैच खेला जा रहा है.
ट्वेन्टी- 20 विश्व कप प्रतियोगिता पहली बार हो रही है.
भारत, पाकिस्तान और स्कॉटलैंड ग्रुप डी में है और भारत का पहला मैच 13 सितंबर को स्कॉटलैंड के साथ है.
मेज़बान दक्षिण अफ़्रीका की टीम 12 देशों की इस प्रतियोगिता के जीतने की प्रबल दावेदार है.
2009 में इस प्रतियोगिता का आयोजन इंग्लैंड में होगा.
क्रिकेट के इस छोटे रूप का विचार न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो ने 90 के दशक में दिया था. लेकिन मार्टिन क्रो ने जिस छोटे मैच का प्रस्ताव रखा था उसमें कुल 20 ओवर होने थे यानी 10-10 ओवर एक टीम को खेलना होता था.
हालाँकि उनका ये विचार कभी भी न्यूज़ीलैंड से बाहर कार्यरूप में नहीं बदल पाया.