http://www.bbcchindi.com

वनडे मैच का स्कोरकार्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में छठवाँ एक दिवसीय मैच खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया.

स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें

इस मैच में इंग्लैंड की ओर से एंड्रयू फ़्लिटॉफ़ नहीं खेल रहे हैं.

सात वनडे मैचों की सिरीज़ में भारत इंग्लैंड से 2-3 से पीछे है. इस सिरीज़ में बराबरी के लिए भारत को ओवल का मैच जीतना पड़ेगा.

साउथहैम्प्टन में हुए पहले वनडे मैच में भारत को इंग्लैंड के हाथों बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था. भारत 104 रनों से हारा था.

जबकि दूसरे मैच में वापसी करते हुए भारत ने इंग्लैंड को नौ रनों से हराया था.

लेकिन एजबेस्टन में हुए तीसरे एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड ने एक बार फिर भारत को 42 रन से हरा दिया.

चौथा मैच भी इंग्लैंड के ही नाम रहा. मैनचेस्टर में खेले गए चौथे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड ने भारत को तीन विकेट से मात दे दी थी.

लेकिन पाँचवें वनडे में भारत ने इंग्लैंड को 38 रनों से हरा दिया था.

भारतीय टीम

राहुल द्रविड़ (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, रॉबिन उथप्पा, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, गौतम गंभीर, रमेश पोवार, पीयूष चावला, ज़हीर खान, अजीत अगरकर

इंग्लैंड की टीम

पॉल कॉलिंगवुड (कप्तान), एलेस्टर कुक, मैट प्रॉयर, केविन पीटरसन, इयन बेल, ल्यूक राइट, ओवैस शाह, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन, मोंटी पनेसर और दिमित्री मैस्करान्हैस